{"_id":"5ccf26e2bdec22076c4ec371","slug":"191557079778-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार दोबारा बनते ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार दोबारा बनते ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे : शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। लोकसभा चुनाव-2019 चुनाव के तहत हरियाणा में 12 मई को मतदान होना है। इसको लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों के कद्दावर नेता प्रदेश में रैली कर रहे हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोनीपत, पानीपत व यमुनानगर में रैलियों को संबोधित किया। अमित शाह ने पानीपत की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दोबारा मोदी सरकार आई तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाई जाएगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश में जहां भी घुसपैठिये छुपे बैठे हैं, उन्हें ढूंढ़-ढूंढ़कर देश से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये देश के लिए दीमक के जैसे हैं, जो देश को खोखला कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया को वोट देने की अपील की।
अमित शाह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है और देश की सुरक्षा ही भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। पुलवामा आतंकियों हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे, हमारी एयर फोर्स ने पाकिस्तान के बालकोट में एयर स्ट्राइक कर जवानों की शहादत का बदला लिया। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुला कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अलग पीएम होना चाहिए, मैं राहुल गांधी से इसका जवाब चाहता हूं कि क्या वह अब्दुला के इस बयान से सहमत हैं, लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान वाले कांग्रेस के रिश्तेदार हैं क्या? हम पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हैं तो कांग्रेस को बहुत दुख होता है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरह ही कांग्रेस कार्यालय में भी मातम छा गया था। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कश्मीर को भारत से अलग करना चाहती है। इस मौके पर उनके साथ सीएम मनोहर लाल, हरियाणा के भाजपा प्रभारी अनिल जैन, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार व बक्शीश सिंह मौजूद रहे।