{"_id":"5ca7a428bdec22145b20f341","slug":"191554490408-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार ने पति को पुलिस चौकी बुलाया तो पत्नी ने चौकी में घुसकर हवलदार की धुनाई की, पति का आरोप परेशान कर रहा है हवलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार ने पति को पुलिस चौकी बुलाया तो पत्नी ने चौकी में घुसकर हवलदार की धुनाई की, पति का आरोप परेशान कर रहा है हवलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवलदार ने पति को पुलिस चौकी बुलाया तो पत्नी ने चौकी में घुसकर हवलदार की धुनाई की, पति का आरोप परेशान कर रहा है हवलदार
पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस चौकी में तैनात हवलदार ने शांति नगर निवासी एक महिला पर चौकी में आकर मारपीट करने व गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं। हवलदार ने महिला की शिकायत एसएचओ को देकर महिला के खिलाफ केस दर्ज भी कराया है। हवलदार का आरोप है कि मारपीट के मामले में महिला के पति को पुलिस चौकी में बुलाया था। लेकिन महिला ने आकर उसके साथ मारपीट की है। वहीं दूसरी और पति पत्नी का आरोप है कि पुलिस दूसरी पार्टी से मिलकर उनको परेशान कर रही है। मामले को सुलझाने के लिए उनसे रिश्वत मांगी गई। उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन पर केस दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी सुमित कुमार को भी दी है।
हवलदार सतीश कुमार ने बताया कि तहसील कैंप के सुरेश कुमार ने उनको शिकायत दी थी कि राजकुमार निवासी शांति नगर की पत्नी ने उनके साथ मारपीट व गाली गलौज की है। इसी शिकायत पर उन्होंने रामकुमार को फोन कर चौकी में बुलाया था। कई बार पूछताछ के लिए बुलाने के बाद भी वो पुलिस चौकी में नहीं आया। बाद में उसने अपनी पत्नी को चौकी में भेज दिया। चौकी में आते ही महिला ने उसको गाली देनी शुरू कर दी। चौकी से डंडा उठाकर महिला ने उस पर हमला कर दिया। महिला जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दे गई। उन्होंने इसकी शिकायत एसएचओ को की है।
वहीं दूसरी ओर राजकुमार निवासी शांति नगर ने बताया कि उनका तहसील कैंप के सुरेश कुमार के साथ लेन देन का मामला था। उसने सुरेश से प्लाई बोर्ड लिए थे। वो इसके पैसे सुरेश कुमार को दे चुका है। इसके बाद भी सुरेश फोन कर उसकी पत्नी को गाली गलौच करता है। कुछ दिन पहले उसके बेटे ने उनके घर आकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में खुद चौकी में शिकायत दे दी। हवलदार सतीश ने उन्हें चौकी में बुलाया , लेकिन वो उस दिन भिवानी गए थे। इसलिए नहीं आ पाए। वो कई बार चौकी में गए, लेकिन सतीश नहीं मिले। जब वो इंतजार कर घर आए तो उनको दोबारा फोन कर हवलदार ने गाली गलौज दी और गिरफ्तार करने की धमकी दी। इसके बाद उसकी पत्नी चौकी में गई। वहां पर सतीश ने पत्नी पर झूठा आरोप लगाया और उसके साथ बदतमीजी की। अब पुलिस उनके रिश्वत मांग रही है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी सुुमित कुमार को दी है। उन्होंने इस शिकायत को डीएसपी को मार्क कर दिया है। वहीं इस बारे में एसएचओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।