{"_id":"5b8d757b42c792465d1d4276","slug":"191535997307-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत को प्रशासन व सामाजिक संस्था ने निशुल्क दी 7000 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग, लोगों से की अपील अपने जन्मदिवस पर पार्कि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत को प्रशासन व सामाजिक संस्था ने निशुल्क दी 7000 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग, लोगों से की अपील अपने जन्मदिवस पर पार्कि
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर के नीचे निशुल्क पार्किंग शुरू, जाम से मिलेगी निजात, ढाई लाख प्रतिमाह आएगा खर्च, संस्था लेगी लोगों से सहयोग
प्रशासन और ‘एक प्रयास नामक संस्था’ ने मिलकर शुरू की 7000 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग, 20 कर्मी लगाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फ्लाईओवर के नीचे बनी पार्किंग सोमवार से शुरू हो गई। यह निशुल्क होगी। पार्किंग के 14 ब्लॉकों का जिम्मा ‘एक प्रयास नामक’ संस्था ने शहर की पार्किंग में गाड़ियों को ठीक ढंग से लगवाने और पुल के नीचे साफ सफाई करवाने का जिम्मा लिया है। इसमें व्यापार मंडल के नौ लोग शामिल हैं। पार्किंग की शुरुआत करने के लिए उपायुक्त सुमेधा कटारिया मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया। उपायुक्त ने पालिका बाजार के सामने वाले ब्लॉक में पार्किंग की शुरुआत की है। इसको चलाने में प्रतिमाह ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए संस्था जनप्रतिनिधियों के अलावा व्यापारियों से सहयोग लेगी।
उपायुक्त ने कहा कि व्यापार मंडल के नौ सदस्यों ने एक प्रयास नामक संस्था बनाकर फ्लाईओवर के नीचे की पार्किंग को सुचारु रूप से चलाने का एक बड़ा जिम्मा लिया है। उनके इस प्रयास को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन हर समय साथ खड़ा रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि रोड पर खड़े सभी वाहनों को पुल के नीचे पार्क करवाएं। उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि जिले के सभी लोग इस प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर उन्होंने पार्किंग के लिए 11 गमले दान में दिए। इस प्रकार होगी पार्किंग व्यवस्था फ्लाईओवर के नीचे बनने वाली पार्किंग में 14 ब्लॉक होंगे। इनमें एक साथ 7000 गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं। इसमें 10 गार्ड भी संस्था ने अपनी ओर से लगाए हैं। वाहन पार्क करने का किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक प्रयास संस्था द्वारा पार्किंग के नीचे साफ सफाई, ग्रीनरी, टॉयलेट का रखरखाव व वाहनों को ठीक ढंग से पार्क करवाया जाएगा। वाहनों को ठीक ढंग से पर करवाने के लिए एक प्रयास संस्था की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में दो या तीन व्यक्ति तैनात किए जाएंगे जो वाहनों का ध्यान भी रखेंगे। पार्किंग व्यवस्था के शुभारंभ के अवसर पर बीजेपी नेता प्रमोद विज भी पहुंचे।
एक प्रयास संस्था ने इस मौके पर 111 गमले पार्किंग में रखवाए। एक प्रयास संस्था के सदस्य गौरव लीखा ने कहा कि उनकी संस्था में सभी सदस्य बराबर है। उन्होंने संस्था में किसी प्रकार का अध्यक्ष उपाध्यक्ष या कोई अन्य पद नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि अगर शहर का कोई भी व्यक्ति उनका साथ देने के लिए अपनी भागीदारी देना चाहता है तो उसका वह स्वागत करते हैं। इस मौके पर एक प्रयास संस्था के जीत सिंह, सुरेश बवेजा, लक्की शर्मा, अशोक सलूजा, गौरव लिखा, मुनीष, विशाल, राजीव, कृष्ण अग्रवाल, व पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, समाज सेविका सविता आर्य, भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के एक्शन प्रदीप अत्री मौजूद रहे।
पार्किंग के अंदर यह होंगी व्यवस्थाएं
पुल के नीचे बनी पार्किंग में लोगों को सुविधा देने के लिए प्रशासन ने टॉयलेट बनवाए हैं। इससे कहीं न कहीं शहर में खुले में शौच करने से निजात मिलेगी। इसके अलावा एक प्रयास संस्था की ओर से पुल के नीचे पीने के पानी की व्यवस्था भी जाएगी। पार्किंग स्थल से किसी का वाहन चोरी न हो इसलिए प्रत्येक ब्लॉक में दो से तीन कैमरे लगाए जाएंगे। पार्किंग को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में 10 से 12 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। एक प्रयास संस्थान में शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। साथ में शहरवासियों को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति किसी शुभ अवसर पर या अपने जन्मदिवस पर पार्किंग स्थल पर एक गमला रखें।
-------------
एक प्रयास संस्था का बना फेसबुक ग्रुप
संस्था की ओर से पार्किंग के संचालन और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए होने वाले प्रयासों को अपडेट किया जाएगा। शहर के सभी लोगों को जोड़ा जाएगा। पार्किंग व सुंदरता के लिए मिलने वाले सहयोग का भी जिक्र किया जाएगा। फेसबुक के माध्यम से शहर छोड़ चुके लोगों को भी जोड़ने का प्रयास होगा। सबकी राय के हिसाब से काम होगा।
पार्किंग के नाम लूट से बचाने का प्रयास
पार्किंग के नाम पर लूट के बन रहे अड्डे को एक प्रयास संस्था ने बचाने का प्रयास किया है। संस्था के पदाधिकारी मुनीस सडाना का कहना है कि जनता को जोड़ने के लिए पार्किंग को फ्री किया गया। लोगों को भीतर से अपने शहर को साफ और सुंदर दिखने की चाहत होनी चाहिए। अभी तक 20 कर्मचारियों को लगाया गया है। इसमें 14 ब्लाक में 14 स्वीपर, एक सुपरवाइजर और यहां पर लगने वाले गमलों की देखभाल के लिए एक माली के साथ पांच लड़कों को वाहनों को ठीक तरह से खड़ा कराने के लिए रखा गया है।
इनकी होगी भागीदारी : संस्था के कृष्णलाल अग्रवाल कहते हैं कि यह शहर सबका है। हमारी शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, मंत्री कृष्ण लाल पवार व सांसद अश्वनी चोपड़ा से मिला जाएगा। उनको संस्था की ओर से किए गए प्रयास व शहर के लोगों को मिलने वाली राहत के बारे में बताया जाएगा। इससे उनकी ओर से आने वाली ग्रांट का कुछ पैसा इस पर भी दिया जा सके। संस्था के लोग कहते हैं कि सुरेंद्र रेवड़ी भाजपा के नेता हैं और व्यापार मंडल से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा उम्मीद रखते हैं। इसके साथ ही जीटी रोड पर बड़े शोरूम के संचालकों से भी सहयोग की अपील है। उनके पास आने वाले वाहनों को पार्किंग में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। उनके ग्राहकों को महसूस होगा कि अब कोई परेशानी नहीं है।
पार्किंग के बीच बनेगा सेल्फी प्वाइंट
शहर के लोगों से अपील है कि वह अपनी शादी की सालगिरह, जन्मदिन व अन्य त्योहार संस्था की ओर से किये जा रहे प्रयास में सहयोग करके करें। यह सहयोग पैसे का ही नहीं होगा। वह एक से लेकर उसकी इच्छा पर है। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। इससे लोग आए और आकर्षित हों।
बैठने के लिए जगह-जगह लगेंगी बेंच
पार्किंग स्थल में जगह-जगह बेंच लगाई जाएगी। इससे आने वाले लोग उस पर बैठ कर कुछ समय गुजार सके।
रात को होगा अलग नजारा : पूरे पार्किंग में अलग से लाइट लगवाई जा रही है। अभी पार्किंग में अंधेरा होता है। आने वाले समय में पूरी पार्किंग दुधिया रंग से सराबोर रहेगी। प्रशासन की ओर से यह लाइट लगवाई जाएगी और उसके बिजली के बिल का भुगतान संस्था को करना होगा।
24 घंटे खुली रहेगी पार्किंग : अभी फिलहाल पार्किंग 24 घंटे खुली हुई है। लोग वाहन रात में भी खड़ा कर सकते हैं।
जल्द ही बनेगा नाइट ब्लॉक : रात में खड़े होने वाले वाहनों के लिए अलग से ब्लाक होगा। इसे पूरी तरह से सीसीटीवी की कैद में रखा जाएगा। कैमरा लगने के बाद यह ब्लाक बनाया जाएगा। संस्था के सचिव गौरव लीखा कहते हैं कि कैमरे लगने के बाद अगले चरण में इसे खोला जाएगा। वह कहते हैं कि पार्किंग को सफल बनाने के लिए लोगों के भीतर से भाव आना चाहिए कि वह वाहन पार्किंग लेन में खड़ी करे। उनके वाहन पार्क करने से किसी और को परेशानी न हो। वह कहते है कि धीरे-धीरे लोगों में मैसेज जाएगा। जब तक अपना पानीपत की भावना नहीं होगी तब तक उसे सफल नहीं बनाया जा सकता है।