{"_id":"5a1f07b64f1c1bc9678bee7b","slug":"191511983030-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य राज्य में जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों की रीसीट में पाई गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य राज्य में जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों की रीसीट में पाई गड़बड़ी
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे प्रदेश को जाने वाली बसों के ब्योरे में गड़बड़ी, डिपो महाप्रबंधक सस्पेंड
पानीपत। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक एके डोगरा को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके साथ प्रदेश के चार अन्य डिपो महाप्रबंधकों को भी सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि डिपो से अन्य राज्यों को जाने वाली बसों रिसीट यानी खर्च व आमदनी का ब्योरा प्रतिवर्ष देना होता है। जिसके आधार पर आगे के लिए बसों को अन्य राज्यों में भेजे जाने का प्रावधान किया जाता है। इन महाप्रबंधकों से भी रोडवेज की बसों को अन्य राज्यों में बंद करने के चलते पूरे साल की रिसीट या खर्च व आमदनी का ब्योरा मांगा गया था। वहीं हरियाणा के सभी जिलों की भेजी गई रिसीट को क्रॉस चेक करते समय गड़बड़ी की आशंका जताई गई। जिसके आधार पर ही हरियाणा के चार महाप्रबंधकों को को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिनमें पानीपत से जीएम एके डोगरा, पलवल से एनके गर्ग, नारनौल से सुरेंद्र सिंह, जींद से एमएस खर्ब को सस्पेंड किया गया है। इन चारों महाप्रबंधकों को मुख्यालय में अपनी हाजिरी देनी होगी।
हम बता दें कि डिपो में पिछले माह भी मोटी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पर 90 लाख की गड़बड़ी करने का आरोप था। विभाग के आला अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था और थाना शहर में भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।