{"_id":"594ad55a4f1c1b36248b45ba","slug":"191498076506-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गुरुद्वारा में सरकार द्वारा घोषित राशि जिला प्रशासन के पास पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-गुरुद्वारा में सरकार द्वारा घोषित राशि जिला प्रशासन के पास पहुंची
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने गुरुद्वारा हादसे में जारी की 33 लाख की सहायता राशि
अमर उजाला ग्यूरो
पानीपत। सरकार द्वारा गुरुद्वारा पहली पातशाही हादसे में मृतकों व घायलों को घोषित राशि जिला प्रशासन के पास 33 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि जल्द ही आश्रित व पीड़ितों को सौंपी जाएगी। वहीं गुरुद्वारे के गुंबद की दो मंजिलों को तोड़ दिया गया है, अब आखिरी मंजिल जल्द ही तोड़ दी जाएगी। इसके साथ ही बाजार के हिस्से की दीवार भी जल्द ही तोड़ी जा सकती है। गुरुद्वारा बाजार की दुकान खोलने को लेकर आज गली का पार्टिशन किया जा सकता है।
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही गिरने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मौका मुआयना किया था। उन्होंने मृतक के आश्रित परिवारों को पांच-पांच लाख, गंभीर घायल को दो-दो और मामूली घायल को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने बताया कि सरकार की घोषणा के अनुसार धीरज पुत्र राजेश कुमार, बादशाह पुत्र भावन सिंह, नन्हे पुत्र छोटेलाल, दर्शन सिंह पुत्र ताराचंद, देवेंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की राशि और सरताज अहमद पुत्र मुलताज अहमद, जरनेल सिंह पुत्र सोहन सिंह, पंकज पुत्र रामसागर के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की राशि और माया देवी पत्नी मदललाल व राम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद को एक-एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
मंगलवार को दुकानदारों के विरोध के बाद बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधन ने गुरुद्वारा तोड़ने के काम में तेजी लाई। तकनीशियन व कारीगरों ने गुंबद के दो मंजिलों को तोड़ दिया। इसके बाद तीसरी मंजिल को तोड़ने का कुछ देर काम चला। इसके साथ अब बाजार के साथ लगती दीवार को तोड़ने का काम भी शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। एक जानकार ने बताया कि वीरवार को दीवार को ऊपरी हिस्सा गिराया जा सकता है। इसके बाद गली को दो पार्ट में कर दिया जाएगा। एक हिस्से से राहगीर आ जा सकेंगे। इसके बाद मार्केट भी खोली जा सकेगी। वहीं दो-तीन दुकानदारों ने अपनी दुकानों को कई दिन बाद बुधवार को खोल लिया है।