फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   182 liters of bad mustard oil distributed without mark

बिना मार्का का 182 लीटर खराब सरसों का तेल बांटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
182 liters of bad mustard oil distributed without mark
पानीपत। लोगो को बाटा गया खराब सरसों का तेल। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर चार की कई कॉलोनियों में डिपो होल्डर राशन कार्ड धारकों को गेहूं के साथ खराब सरसों का तेल जबरदस्ती थोप रहा है। ये तेल करीब डेढ़ साल पुराना है, जिसकी बोतल पर किसी ब्रांड या कंपनी का कोई मार्का तक नहीं है। लोगों के मुताबिक, तेल से दुर्गंध आ रही है। नीचे गाध यानी सिल्ट तक जमा हो रही है। 91 लोगों को 182 लीटर यह खराब तेल डिपो होल्डर बांट चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए इस तेल की बोतलों को सांसद और उपायुक्त को दिखाकर शिकायत की तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इसे वापस मंगवाना शुरू कर दिया है। उधर, जिला प्रशासन को वार्ड-4 के अशोक नगर और पटेल नगर के लोगों को मनोज कुमार डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत भी दी है। वहीं, डिपो होल्डर का कहना है कि इस तेल की पंचिंग विभाग की ओर से की गई थी। इसलिए इसे बांटा गया है। ये तेल कॉन्फेड का है, कोई बाहर से लाया गया तेल नहीं है।
विज्ञापन

लोग बोले जबरदस्ती थोपा तेल
सरसों का तेल लेने वाले लोगों ने बताया कि डिपो होल्डर ने उन्हें गेहूं के साथ दो लीटर सरसों का तेल जबरदस्ती थोपा था। 25 रुपये लीटर के हिसाब से उनसे 50 रुपये दो लीटर तेल के भी लिए गए। इस तेल से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है। इसे खाने में इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचिंग होने से बंटा तेल
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जिले भर के 18 डिपो होल्डरों को ये तेल बांटने के लिए दिया गया था, उस समय भी ये खराब था। इसलिए इसे वापस उठाने के आदेश दिए गए थे लेकिन इसी बीच विभागीय अधिकारियों ने इस तेल की पंचिंग डिपो होल्डरों की मशीन में कर दी। इसके बाद डिपो होल्डरों को यह तेल बांटना पड़ा।

जांच के लिए टीम गठित की
इसकी जांच के लिए एएफएसओ देंवेंद्र कादियान के नेतृत्व में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीम जांच करेगी कि किन उपभोक्ताओं को ये तेल बांटा गया है। उनसे तेल वापस लिया जाएगा। इसके एवज में जो उनसे पैसे लिए गए हैं वे भी वापस करवाए जाएंगे। -सुभाष सिहाग, डीएफएससी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed