फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेहड़ी व अवैध वाहनों चालकों की दुकानों के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ सयुंक्त व्यापार मंडल ने की मीटिंग

रेहड़ी व अवैध वाहनों चालकों की दुकानों के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ सयुंक्त व्यापार मंडल ने की मीटिंग

Sat, 15 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी व अवैध वाहनों चालकों की दुकानों के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ सयुंक्त व्यापार मंडल ने की मीटिंग
फोटो 26
विज्ञापन


दुकानों के आगे खड़ी रेहड़ियां होंगी जब्त, हैवी वाहनों के कटेंगे चालान
अवैध पार्किंग के खिलाफ संयुक्त व्यापार मंडल ने की मीटिंग, हैवी वाहनों का मुद्दा भी उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बाजारों में रेहड़ियों के अतिक्रमण व वाहन चालकों की मनमर्जी के खिलाफ संयुक्त व्यापार मंडल की मीटिंग रेलवे रोड स्थित अनिल मदान के कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। मीटिंग में बाजारों में अतिक्रमण जाम व अवैध रूप से वाहनों का खड़े होने पर चर्चा की गई। व्यापारियों की मांग पर इंस्पेक्टर भारत भूषण ने उनको आश्वासन दिया है कि वह अवैध रूप से दुकानों के सामने खड़े होने वाले वाहनों को जब्त करेंगे। बाजारों में पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। हैवी वाहनों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लोगों व पुलिस के बीच तालमेल जरूरी है।

मीटिंग की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान ने की। मीटिंग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भारत भूषण भी मौजूद रहे। अनिल मदान ने मीटिंग में अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि बाजारों में रेहड़ी चालक मनमर्जी से अपनी रेहड़ी उनकी दुकानों के सामने खड़ी करते हैं। उनको मना करने पर वह उनके साथ झगड़ा करते हैं। भारी वाहन बाजारों में घुस जाते हैं जबकि दिन के समय भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री होती है। इसके बाद भी न तो पुलिस हैवी वाहनों को शहर में आने से रोकती है और न ही वाहन चालक नियमों का पालन करते हैं। रेलवे रोड पर लोग अवैध रूप से उनकी दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इस कारण रेलवे रोड पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। हैंडलूम मार्केट अमर भवन चौक मार्केट इंसार बाजार पालिका बाजार इंदिरा बाजार सलारजंग गेट बाजार में रेडी संचालकों व हैवी वाहनों के कारण जाम रहता है। वह कई बार पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर पुलिस के जवानों की बाजार में तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है। इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed