{"_id":"5b8d758c42c792465274c205","slug":"181535997324-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का एटीएम बदलकर खाते से निकाले 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का एटीएम बदलकर खाते से निकाले 20 हजार
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का एटीएम बदलकर खाते से निकाले 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रोहतक की एक छात्रा का पानीपत बस स्टैंड पर एक ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। छात्रा ने इसकी सूचना बस स्टैंड चौकी पुलिस में देकर अपना बैंक खाता बंद कराया। पुलिस ने मामले में छात्रा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
दीक्षा पुत्री सज्जन सिंह ने बताया कि वह रोहतक के बसंत विहार की रहने वाली है। वह पानीपत से रोहतक जा रही थी। वह रोहतक के निजी कॉलेज की छात्रा है। पानीपत बस स्टेंड पर एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गई थी। वहां मशीन खराब मिली। तभी एक युवक वहां आ गया। उसने कहा कि वह पैसे निकालने में मदद कर देगा। युवक ने उससे एटीएम ले लिया। कुछ देर बाद ये कहकर वापस कर दिया कि पैसे नहीं निकल रहे। इसके बाद वह वहां से चला गया। उसने एटीएम से बाहर आकर देखा तो उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ था। उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। उसके खाते से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।