{"_id":"5b8441f142c792593176cf70","slug":"181535394289-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल पति को जीटी रोड पर लेटा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की रखी मांग, 16 मिनट के जाम के कारण 2 घंटे तक बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल पति को जीटी रोड पर लेटा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की रखी मांग, 16 मिनट के जाम के कारण 2 घंटे तक बाधित रहा यातायात
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 18, 19
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घायल पति को जीटी रोड पर लिटाया, लगा जाम
आठ अगस्त को महिला से की गई थी छेड़खानी और पति से की गई थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी में पत्नी से छेड़खानी और पति से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित पक्ष की ओर से पत्नी ने सोमवार को घायल पति को जीटी रोड की करनाल जाने वाली लेन पर लघु सचिवालय के सामने लेटा कर जीटी रोड जाम कर दिया। पीड़ित पक्ष ने सुबह 12.42 से 12.58 बजे तक 16 मिनट तक का जाम लगाया। इससे जीटी रोड पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी गई व गांव सिवाह जीटी रोड तक सभी वाहनों के चक्का जाम हो गए। मौके पर थाना शहर पुलिस, थाना सदर पुलिस व अन्य चौकियों की पुलिस पहुंची व पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद थाना चांदनी बाग एसएचओ नवीन ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस घायल को जीटी रोड से उठाकर सामान्य अस्पताल ले गए। वहां वो उपचाराधीन है। वहीं थाना शहर पुलिस ने मामले में जीटी रोड जाम करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घायल की पत्नी ने बताया कि आठ अगस्त दोपहर को वह बाजार से सामान लेने गई थी। उसी दौरान आरोपी पड़ोसी सुरेश वहां आया व उसने उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। पत्नी के शोर करने पर पति मौके पर पहुंचा व आरोपी का विरोध करने लगा। इसके बाद आरोपी के साथ खड़े मोहित ने पति के सिर में डंडा मारा व साहिल ने उस पर डंडों से वार कर दिया। इसके बाद घायल को घसीटते हुए दूसरी ओर ले गए। वहां उस पर ईंटों से वार किया गया। इसके बाद आरोपी साहिल ने उसके सिर पर गंडासी से वार कर दिया। इससे वो खून से लथ-पथ होकर जमीन पर गिर गया। सुरेश के भाई राजेंद्र ने घायल पति की पत्नी पर डंडों से वार किया। इससे वह भी बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद राहगीरों की सहायता से वहां निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार : संधू
घायल पर हमले के आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस केस को पुलिस गंभीरता से ले रही है। डीएसपी रैंक के अधिकारी इस केस की जांच कर रहे हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- नवीन संधु, चांदनीबाग थाना एचएचओ, पानीपत।
जाम लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज
जाम लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक कुमार, एसएचओ थाना शहर पानीपत।