फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   18 thousand more mobile phones looted in knife attack

Panipat News: चाकू से हमला कर लूटे 18 हजार और मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
18 thousand more mobile phones looted in knife attack
पानीपत। काबड़ी रोड पुल के नीचे मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने एक श्रमिक पर चाकुओं से हमलाकर उससे 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। श्रमिक सैनी कॉलोनी में स्पिनिंग मिल में कामकर अपने घर भारत नगर लौट रहा था। पीड़ित ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन


भारत नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वो सैनी कॉलोनी स्थित साईंनाथ स्पिनिंग मिल में काम करता है। वो मंगलवार रात 10 बजे को ड्यूटी से घर जा रहा था। जब वो काबडी रोड पर रमेश फैक्ट्री के पास पुल के नीचे पहुंचा तो काबड़ी गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर युवक आए।
विज्ञापन

इन्होंने उसका रास्ता रोक लिया। चारों ने उसको लात मुक्के मारने शुरू कर दिए। एक ने उस पर चाकू तान दिया। इन युवकों ने उससे 18 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसने शोर मचाया तो उस पर युवकों ने चाकूओं से हमला कर दिया। उसने मोटी जैकेट पहन रखी थी। इसलिए उसको ज्यादा चोट नहीं आई। उसको हल्की चोटें आई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराया। डॉक्टरों ने यहां से पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। उसकी पुलिस से मांग कि आरोपियों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed