फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1782 samples taken in three days, 218 will be taken today

तीन दिन में लिए 1782 सैंपल, आज 218 लेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
1782 samples taken in three days, 218 will be taken today
पानीपत। जिले में तीसरे सीरो लॉजिकल सर्वे के तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें फील्ड में उतरीं। टीमों ने 10 कलस्टर से 950 लोगों के रैंडमली सैंपल लिए हैं। इनमें 570 सैंपल 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग, 38 सैंपल 6-10 आयु वर्ग वालों व 342 सैंपल 10-17 के आयुवर्ग वालों के शामिल हैं। टीमों को शनिवार तक दो हजार लोगों के सैंपल लेने हैं। इस प्रकार शनिवार को और 218 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपलों को पंचकूला मुख्यालय भेजा जाएगा। इनके परिणाम 20 सितंबर से पहले आने की बात कही गई।
विज्ञापन

टीमों ने शुक्रवार को बापौली, तामशाबाद, धनसौली, सेक्टर 13-23, समालखा कवी, मतलौडा, हरिसिंह कॉलोनी व खटीक बस्ती से लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद भी है। सीरो लॉजिकल सर्वे के नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 10 कलस्टर से 950 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक टीमें 1782 लोगों के सैंपल ले चुकी है। इनकी रिपोर्ट मुख्यालय से जारी होगी।
विज्ञापन

क्या होता है सीरो लॉजिकल सर्वे
सीरो लॉजिकल सर्वे के दौरान रेंडमली लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जाते हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अलग-अलग वर्ग के लोगों के सैंपल लेती हैं। ये सैंपल पंचकूला लैब में भेजते हैं। सर्वे में ये देखा जाता है कि कितने प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। कितने प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो कोरोना से संक्रमित होकर खुद-ब-खुद ठीक हो चुके हैं। जिन्होंने कोरोना की जांच नहीं करवाई है। इससे पहले भी दो सर्वे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सैंपलिंग पर फोकस
वैज्ञानिकों के अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। इसलिए विभाग ने इस बार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर अधिक ध्यान दिया है। विभाग 900 बच्चों के सैंपल जमा करेगा। गौरतलब है कि 2020 में जुलाई व अक्तुबर में दो बार सीरो लॉजिकल सर्वे किया गया था। इन सर्वे के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में 23 प्रतिशत एंटीबॉडी मिली थी, जबकि शहरी क्षेत्रों में 14 प्रतिशत लोग ऐसे मिले थे जिनमें एंटीबॉडी विकसित हो चुकी थी। अब कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब ये आंकड़ा काफी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed