{"_id":"5b9c0961867a55014042d935","slug":"171536952673-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवीएम कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस रखने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवीएम कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस रखने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाले गए कर्मियों को वापस लेने के लिए सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
- लेबर कोर्ट में 15 दिन बाद सुनवाई से परेशान हैं श्रमिक
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम की सफाई यूनियन ने शुक्रवार को कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि जेबीएम कंपनी की ओर से जिन 270 कर्मचारियों को काम से निकाला गया है। उन्हें काम पर रखा जाए। कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने इन कर्मचारियों से काम लेने से मना कर दिया है।
निकाले गए कर्मचारियों ने श्रम विभाग से शिकायत की थी कि जेबीएम कंपनी की ओर से उनकी हाजिरी ठीक नहीं लगाई जाती है। न ही उनको पूरा वेतन दिया जाता है। इस मामले की वीरवार को सुनवाई हुई। इसमें 15 दिन बाद अगली सुनवाई होगी।
अपने साथी कर्मचारियों की बेरोजगारी को देखते हुए यूनियन प्रधान सुभाष चंडालिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कर्मचारी निगमायुक्त से मिले। वहां पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कोई न कोई रास्ता निकालेंगे। नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त प्रदीप डागर ने सभी सफाई सुपरवाइजरों की बैठक ली। बैठक के दौरान हर वार्ड की सफाई पर नजर रखने को कहा। किसी भी हालत में कहीं पर कूड़ा एकत्र न होने पाए इस बात पर जोर दिया। नगर निगम की ओर से वार्ड के हिसाब से खरीदे गए संसाधनों को भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
--
शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कदम उठाये जा रहे हैं। हद तक समस्या नियंत्रण में है। जेबीएम कंपनी की ओर से कर्मचारियों की जो समस्या है, उसकी श्रम विभाग में सुनवाई चल रही है।
-प्रदीप डागर, निगमायुक्त