फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन डूबे, दो को लोगों ने बचाया

नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन डूबे, दो को लोगों ने बचाया

Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन डूबे, दो को लोगों ने बचाया
नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन डूबे, दो को लोगों ने बचाया
विज्ञापन

-नहर में डूबे तीन दोस्तों का नहीं लग पाया सुराग, पुलिस व गोताखोर तीनों की तलाश में जुटे
फोटो 43 व 44
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
गांव डोढपुर के पास यमुना लिंक नहर में नहाने गए पांच युवकों में से तीन डूब गए जबकि दो को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया। एडिश्नल एसएचओ समालखा पुलिस टीम व गोताखोरों के साथ मौके पर पर पहुंचे। लेकिन घंटों प्रयास के बाद भी डूबे तीनों युवकों का पता नहीं चल पाया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस गोताखोरों व परिजनों की मदद से तीनों डूबे युवकों की तलाश कर रही है।
काला निवासी गांव महावटी, कुनाल मॉडल टाउन, अनिल व विशाल, और अशोक निवासी बागवाला मोहल्ला नहर पर नहाने के लिए दोपहर को ई-रिक्शा पर ढोढपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे जिसे राहुल बागवाला मोहल्ला चला रहा था। पांचों में से कोई भी तैरना नहीं जानता था। इसलिए कुनाल, काला व अनिल कपड़ा पकड़कर नहर के किनारे नहाने लगे। जबकि अशोक व विशाल और ई-रिक्शा चालक राहुल बाहर ही रहे। अचानक नहाते नहाते तीनों डूबने लगे तो उनका शोर सुनकर बिना कुछ सोचे समझे अशोक व विशाल ने भी नहर में छलांग लगा दी। डूब रहे उपरोक्त तीनों ने बचने के लिए अशोक व विशाल को पकड़ने का प्रयास किया, जिससे वे भी डूबने लगे। ऐसा होता देखकर नहर किनारे खड़े एक युवक ने तैरकर विशाल को बचा लिया जबकि मेट्रो चालक राहुल ने पैंट को बांधकर अशोक को किनारे खींच लिया। सूचना मिलने पर सरपंच ढोढपुर रजनीश छौक्कर, एडिश्नल एसएचओ सुरेश अंतिल गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों ने काफी देर तक उन्हें ढूंढा लेकिन तीनों का अतापता नहीं चल सका। एडिशनल एसएचओ सुरेश अंतिल का कहना है कि डूबे गए युवकों की तलाश की जा रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है तथा नहर का पानी कम करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नहर किनारे खड़े ग्रामीण व मेट्रो रिक्शा चालक ने तत्परता ना दिखाई होती तो डूब रहे तीन युवकों को बचाने के लिए कूदे दो अन्य अशोक व विशाल भी तेज बहाव में बह जाते। अशोक को जहां मेट्रो चालक राहुल ने पैंटो का रस्सा बनकर अशोक को बाहर खींच लिया। जबकि विशाल को एक ग्रामीण युवक ने तैरकर नहर किनारे ले आया। लेकिन डूबे तीनों युवक भाग्यशाली नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मौके पर तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को भेजा गया है। रात को भी गोताखोरों को डूबे गए युवकों की तलाश में लगाया जाएगा। नहर का पानी कम करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
-गौरव कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed