फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   33 की जगह 22 फीट की बन रही थी गली, काम रूकवाया

33 की जगह 22 फीट की बन रही थी गली, काम रूकवाया

Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
33 की जगह 22 फीट की बन रही थी गली, काम रूकवाया
33 की जगह 22 फीट की बन रही थी गली, काम रूकवाया
विज्ञापन

विवाद के चलते ठेकेदार काम रोक इन्टर-लॉक ईटें वापिस ले गया
अमर उजाला ब्यूरो:
थर्मल। कुलदीप नगर जो पहले वार्ड न. 23 में आता था, में गली का निर्माण 33 फीट की बजाय 22 फीट का किए जाने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और पार्षद सहित स्थानिय लोगों ने गली का निर्माण रूकवा दिया। वहीं विवाद के चलते ठेकेदार काम रोक इंटर-लॉक ईंटें वापिस ले गया।
कुलदीप नगर वासियों पार्षद शीला देवी, अमृतपाल, रामनिवास, महेन्द्र, महाबीर, प्रेम, शीलु नाथ, ओमप्रकाश व सुरेन्द्र का कहना था कि गली का निर्माण 33 फीट होना चाहिए जबकि ठेकेदार द्वारा 22 फीट का ही निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेन गली का निर्माण कार्य पूरा करना था। एक साइड में गली की चौडाई 33 फीट है। वहीं, दूसरी साइड में एक मकान बना हुआ है जहां पर गली मात्र 23 फीट की रह गई। कुलदीप नगर के लोगों का कहना है कि वो मकान गिरवाने के पक्ष में नहीं। वो तो बस ये चाहते है कि मकान की जगह छोड़कर बाकि गली को 33 फीट चौडी बनाई जाए। इसी कारण उन्होंने गली का निर्माण दूसरी साइड से शुरू करने की बात कही थी। ठेकेदार ने दूसरी साइड से गली जो करीब 22 से 24 फीट की चौड़ाई पर बनानी शुरू कर दी। यह गली हल्का ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के कोटे से बनावाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन--जेई एके मलिक ने बताया कि उनके पास गली कितनी है, उसका कोई कागजात नहीं है। कालोनीवासी जितनी चौड़ी गली कहेंगे, उतनी चौड़ी बना दी जाएगी। कुलदीप नगर के लोगों का कहना है कि विधायक से इस बारे में कई बार मिले। उन्होंने भी गली 33 फुट की ही चौड़ी बनवाने की बात कही थी। ठेकेदार दीपक कुमार ने बताया कि लोग विरोध कर रहे हैं, इसी कारण ईटें वापिस उठवा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed