फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   - फिनलैंड के हैलसिंकी में दो व तीन दिसंबर को होगी चैंपियनशीप

- फिनलैंड के हैलसिंकी में दो व तीन दिसंबर को होगी चैंपियनशीप

Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फिनलैंड के हैलसिंकी में दो व तीन दिसंबर को होगी चैंपियनशीप
फिनलैंड में होने वाली मिस्टर यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए प्रवीण नांदल हुआ रवाना
विज्ञापन

पानीपत। अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त बॉडी बिल्डर प्रवीण नांदल दो व तीन दिसंबर को फिनलैंड में होने वाली मिस्टर यूनिवर्सल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2017-18 में भाग लेने के लिए शुक्रवार पानीपत से रवाना हुआ। चैंपियनशिप में पूरे देश से छह बॉडी बिल्डरों का कुछ दिनों पहले ही चयन हुआ था और प्रवीण नांदल हरियाणा से अकेले बॉडी बिल्डर है। प्रिंस उपल भारत से जाने वाली 6 सदस्यीय बॉडी बिल्डरों की टीम के मैनेजर हैं।

प्रवीण नांदल को शुक्रवार को माडल टाउन स्थित उनके लाइफ फिटनेश सेंटर, जिम से उनके पिता बलबीर, मां सुमित्रा, पत्नी मोनिका, कोच सुनील बिंझौल, प्रवीन नांदल की शिष्या खुशी आहूजा, कनिका, प्रतीक ठकराल, सोनू जागलान, पुनित पूनम, अशीम मेहता, आशीफ अहमद, गुरविंद्र व मनीश खेर ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, समाजसेवी विक्रम शाह, बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल गुर्जर, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, बाल सुधार समिति, आईएसओ फिटनेश सेंटर सहित शहर के गणमान्य नागरिकों व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रवीण नांदल को फोन से शुभकामनाएं दी। पानीपत से रवाना होने से पहले प्रवीण नांदल ने कहा कि वे डेंगू होने से 18 व 19 नवंबर को इटली के टोरंटो में आयोजित मिस्टर ओलंपिया एमच्योर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल ही जीत पाए थे। पर अब वे फिनलैंड से अवश्य ही अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed