{"_id":"5948136e4f1c1ba2708b477c","slug":"171497895790-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा चेयरमैन ने खटखटाया विधायक का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा चेयरमैन ने खटखटाया विधायक का दरवाजा
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा चेयरमैन ने खटखटाया विधायक का दरवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल अपने समर्थकों के साथ हलका विधायक व उनके नजदीक आलोक बंसल के पास पहुंचे, लेकिन दोनों में से कोई भी चेयरमैन को नहीं मिला। चेयरमैन ने कुछ पार्षदों द्वारा दूसरे ग्रुप के पार्षद को समर्थन देने पर चिंता व्यक्त की। वहीं लोगों ने जुलूस के रूप में शामिल होकर इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की।
नगरपालिका पार्षदों द्वारा पाला बदलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार शाम करीब दो दर्जन वाहनों में सवार सैकड़ों लोगों के साथ चेयरमैन अशोक कुच्छल विधायक रविंद्र मच्छरौली की फैक्ट्री में पहुंचे। लेकिन विधायक के न मिलने पर वे उनके करीबी समाजसेवी आलोक बंसल के घर पहुंच गए। वहां उनके न भी न मिलने पर वे जलूस की शक्ल में पार्षद बिजेन्द्र गौतम के निवास पर गए और उनके परिजनों से मिल रोष व्यक्त किया। कुच्छल का कहना था कि वे बिना किसी भेदभाव के शहर में विकास कार्य करवाने में लगे हुए थे। लेकिन पार्षदों ने उनको धोखा देते हुए दूसरे गुट का हाथ थाम लिया। वहीं कुच्छल के साथ मौजूद सुमेश जैन, जगदीश भोला, प्रीतम, विलायती, प्रदीप, विजय, अनिल आदि का कहना है कि कुच्छल ने शहर के लिए सोचते हुए कार्य किया। विदित है कि नगरपालिका के 13 पार्षदों ने शनिवार को हलका विधायक रविंद्र मच्छरौली से मिलकर चेयरमैन अशोक कुच्छल के खिलाफ शपथपत्र सौंपे थे और अविश्वास को लेकर बैठक बुलाने की मांग की थी।