फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1,700 patients arrived at the OPD after the holiday

Panipat News: छुट्टी के बाद ओपीडी में पहुंचे 1700 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
1,700 patients arrived at the OPD after the holiday
छुट्टी के बाद ओपीडी में पहुंचे 1700 मरीज
विज्ञापन

दवा वितरण खिड़की में लगी रही लाइन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रविवार और सोमवार के लगातार दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह नौ बजे से पहले ही ओपीडी में पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों और दवा वितरण खिड़की तक लंबी कतारें लग गईं।
मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में 1700 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें 515 नए मामले शामिल थे। पर्ची बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज दवा लेने पहुंचे तो वहां भी लंबी कतारों के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने बताया कि पूरी दवा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे लाइन में लगे थे, लेकिन भीड़ के कारण डॉक्टर को दिखाने में ही दो घंटे से अधिक का समय लग गया। गीता कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि ओपीडी की लंबी कतारों और धक्का-मुक्की के बीच खड़े रहना बेहद कष्टदायक था। मरीजों ने मांग की कि अवकाश के बाद अस्पताल खुलने पर अतिरिक्त काउंटर और डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े। कई मरीजों ने पूरी दवा नहीं मिलने की शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश के बाद अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि दो दिन के अवकाश के बाद अस्पताल खुलने से मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई। ओपीडी में करीब 1700 मरीज पहुंचे। सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया था। भविष्य में अवकाश के तुरंत बाद मरीजों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर और विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed