{"_id":"6952e6760881a3e18e0aa546","slug":"17-poles-were-broken-and-wires-were-stolen-from-the-cemetery-panipat-news-c-244-1-pnp1001-149686-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कब्रिस्तान से 17 पोल तोड़े, चुराए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कब्रिस्तान से 17 पोल तोड़े, चुराए तार
Tue, 30 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
समालखा। डिकाडला गांव के कब्रिस्तान से 17 पोल और तार चोरी कर लिए गए। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डिकाडला गांव के अयान ने बताया कि नौ दिसंबर को हाईकोर्ट के आदेशानुसार डिकाडला गांव में कब्रिस्तान भूमि की निशानदेही की गई थी। इसके आधार पर पोल लगा दिए थे। इसके अगले ही दिन रात को 17 पोल तोड़ दिए व बाड़बंदी के लिए लगाए तार चोरी कर ले गए। उन्होंने उस समय पुलिस में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। समालखा थाना के प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।