फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   166 electricity theft cases caught in 20 days, fined Rs 54 lakh imposed

20 दिनों में पकड़े 166 बिजली चोरी के केस, लगाया साढ़े 54 लाख रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
166 electricity theft cases caught in 20 days, fined Rs 54 lakh imposed
निगम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर बीस दिन में 166 बिजली चोरी के केस पकड़े हैं। उन पर साढ़े 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं निगम ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए भी कमर कस ली है। इसके तहत जहां सरचार्ज माफी की योजना चलाकर बकाया बिलों की वसूली की जा रही है वहीं कई बकाएदारों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इन लोगों को नोटिस के बाद कुछ समय और दिया जाएगा। इसके बाद भी उन्होंने बकाया राशि नहीं जमा कराई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस अभियान में निगम की टीम ने सब अर्बन सब डिवीजन में 28 बिजली चोरी करने वाले लोग पकड़े हैं। इन सभी के ऊपर 7.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत मॉडल टाउन सब डिवीजन में 40 बिजली चोरी पकड़ते हुए 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सब अर्बन सब डिवीजन में 56 बिजली चोरियां पकड़ 18 लाख रुपये और सनौली रोड सब डिवीजन 42 बिजली चोरी पकड़ 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। ये सभी चोरियां एक अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक महज 20 दिन में पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी की योजना देकर सरचार्ज में छूट दे रहा है। इससे निगम की रिकवरी भी होगी और उपभोक्तओं को राहत भी मिलेगी। वहीं, बिजली चोरी रोकने के लिए निगम टीम अथक प्रयास कर रही है। महज 20 दिनों में 166 चोरी पकड़ी गई हैं, उन पर 54.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएस ढुल, एसई, बिजली निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed