फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   165 vulnerable and 156 critical polling stations identified in the district

Panipat News: जिले में 165 वल्नरेबल और 156 क्रिटिकल पाेलिंग स्टेशन चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
165 vulnerable and 156 critical polling stations identified in the district
पानीपत। विधानसभा-2024 के आम चुनाव को लेकर 165 वल्नरेबल और 156 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि वल्नरेबल व संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। अधिकारियों व आम मतदाताओं को चुनाव के दौरान भारतीय चुनाव आयोग की जारी गाइडलाइन पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 156 पोलिंग स्टेशन चिह्नित किए गए हैं। क्रिटिकल स्टेशन पर ज्यादा ध्यान दिय जाएगा। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 37 पॉलिंग स्टेशन की पहचान की गई है। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र 25, इसराना विधानसभा क्षेत्र में क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों 35 हैं। समालखा विधानसभा क्षेत्र में 59 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 75 वल्नरेबल पॉलिंग स्टेशनों की लोकेशन चयनित की गई है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 24 वल्नरेबल लोकेशन हैं। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में 10, इसराना विधानसभा क्षेत्र में 19 और समालखा विधानसभा क्षेत्र में 32 हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 165 अति क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन चयनित किए गए हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 37, पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में 25, इसराना विधानसभा क्षेत्र में 38 और समालखा विधानसभा क्षेत्र में 65 है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में वल्नरेबल पोलिंग स्टेशनों की छह, इसराना विधानसभा क्षेत्र में दो व समालखा विधानसभा क्षेत्र में चार हैं।

जिले में नौ वल्नरेबल पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें इसराना विधानसभा में तीन व समालखा में छह हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन 69 हैं। इनमें पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र में 14, पानीपत शहरी विस क्षेत्र में 10, इसराना विस क्षेत्र में 17 और समालखा विस क्षेत्र में 28 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed