फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 students of the district passed Super-100 Level-2 examination.

Panipat News: जिले के 16 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
16 students of the district passed Super-100 Level-2 examination.
पानीपत। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा का परिणाम जारी करने के दो दिन बाद बुधवार को सुपर-100 लेवल-2 का परिणाम भी जारी कर दिया गया हैं। इसमें पानीपत जिले से 55 में से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 11 विद्यार्थियों का चयन कुरुक्षेत्र के बारवां स्थित सुपर-100 कैंपस के लिए हुआ है, जबकि पांच विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए 05 जून से कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। सुपर-100 बैच 2024-26 के लिए पानीपत जिले के 1432 विद्यार्थी लेवल-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 77 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। 77 में से 55 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित लेवल-2 परीक्षा में हिस्सा लिया था। निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार सुपर-100 कार्यक्रम के तहत सत्र 2024-26 के लिए चयनित विद्यार्थियों का दाखिला उन्हें अलॉट किए गए सुपर-100 केंद्र में करवाया जाना है। सुपर-100 कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए विद्यार्थियों की कक्षाएं 05 जून से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


77 में 55 प्रतिभागी हुए थे शामिल
कुरुक्षेत्र में आयोजित सुपर-100 लेवल-2 के पांचवें व अंतिम बैच की परीक्षा में जिले के कुल 77 प्रतिभागियों में से 55 प्रतिभागी शामिल हुए जबकि 22 अनुपस्थित रहे। पांचवें बैच में पानीपत सहित प्रदेश के छह जिलों के 462 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेना था। वहीं, 28 अप्रैल से 15 मई तक कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न जिलों की परीक्षा में 2029 विद्यार्थी शामिल हुए। पांचवें बैच की परीक्षा 13 से 15 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई जिसमें पानीपत, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला आदि जिलों के विद्यार्थी शामिल रहे। इनमें सबसे अधिक कैथल के 140 विद्यार्थी, करनाल के 82, पानीपत के 77, अंबाला के 69, पंचकुला के 49 और कुरुक्षेत्र के 45 विद्यार्थी शामिल है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित की जाने वाली सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल के अनुसार संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन

सुपर-100 में जिले से 1741 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण

शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी तक चली थी़। जिसके तहत जिले भर से 1741 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यह परीक्षा दो लेवल में होती है। गत 6 फरवरी को खंड स्तर पर आयोजित हुई लेवल-1 की परीक्षा में छह केंद्रों पर 1432 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। लेवल-1 का परीक्षा परिणाम 16 मार्च को जारी किया गया था जिसमें जिले के महज 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------




विकल्प फाउंडेशन देगा प्रशिक्षण

शिक्षा विभाग के सौजन्य से विकल्प फाउंडेशन की ओर से सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा ली गई थी। इसमें उत्तीर्ण 77 विद्यार्थियों में से 55 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की पांचवें बैच में परीक्षा दी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थी 11वीं व 12वीं की पढ़ाई भी करेंगे।


-------



वर्जन-

सुपर-100 लेवल-2 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जिले से 55 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा मैं भाग लिया जिनमे से 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है जबकि 05 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में शामिल किए गए हैं। चयनित विद्यार्थियों का दाखिला कुरुक्षेत्र के बरुआं स्थित सुपर-100 कैंपस में सुनिश्चित किया जाएगा।

- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed