फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   156 colonies will be regular, survey starts

156 कॉलोनियां होंगी नियमित, सर्वे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
156 colonies will be regular, survey starts
पानीपत। सरकार ने जिले की 156 अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब इनका सर्वे शुरू हो गया है। इसमें आबादी, क्षेत्रफल, एरिया आदि कई उपयुक्त तथ्यों के आधार पर इनको नियमित किया जा सकता है। सर्वे पूरा होने के बाद इनका डिजिटल नक्शा भी बनाया जाएगा। इसमें इन जमीनों के खसरे नंबरों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इन कॉलोनियों को नियमित कॉलोनियों की श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बाद में संबंधित नगर निगम या नगर पालिका की ओर से इन कॉलोनियों में बसी आबादी को मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसे लेकर शहरी स्थानीय निकाय के डायरेक्टर जिला योजनाकार की ओर से पत्राचार भी किया गया है। हालांकि इस काम में अभी काफी समय लग सकता है लेकिन जिले के अवैध एरिया में रहने वाले लोगों के लिए यह राहत भरी खबर जरूर है।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक जिला योजनाकार विभाग के पास जिले की ऐसी 156 कॉलोनियों की लिस्ट है, जो उन्हें सर्वे के दौरान मिली हैं। इनमें वे कॉलोनियां भी शामिल हैं, जिनको नियमित करने के लिए आरडब्ल्यूए और लोगों ने विभाग के पोर्टल पर आवेदन भी किया था। इनकी लिस्ट और लोकेशन तैयार की गई है। इस पर विभाग अपना सर्वे करवाएगा और इनकी आबादी, एरिया के प्रतिशत का माप भी करेगा। सरकार की ओर से जारी इस पत्राचार में नियम अनुसार वे सभी शर्तें रखी गई हैं, जो इन कॉलोनियों को अवैध से वैध करवाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार श्रेणियों में किया जाएगा आकलन
इन कॉलोनियों का आकलन चार प्रकार की श्रेणियों में किया जाएगा। इसमें कॉलोनी 25 प्रतिशत, 25 से 50 प्रतिशत, 50 से 75 प्रतिशत या 75 से 100 प्रतिशत विकसित है या नहीं, की जांच की जाएगी। 50 प्रतिशत आबादी से ज्यादा वाली कॉलोनी को वैध किया जा सकता है। 25 प्रतिशत आबादी वाली कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारतों को रोक कर इनका प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें गली से लेकर सड़क तक पार्क से लेकर निकासी तक का काम जांचा जाएगा। इसके अलावा आम जन की सुविधाओं के लिए 25 से 100 प्रतिशत तक आबाद कॉलोनियों में ट्यूबवेल, सीवरेज के लिए एसटीपी, समेत एकड़ वाइज न्यूनतम स्कवेयर मीटर एरिया की भी जांच की जाएगी।
सर्वे प्लान तैयार
इसका सर्वे प्लान किया जा चुका है। ये सर्वे सीजरा और सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के आधार पर होगा। जिसमें कॉलोनी की तस्वीरें भी साथ होंगी। इसके नक्शे की एक ऑटोकैड की ड्राइंग भी तैयार की जाएगी। इसे संबंधित निगम, पालिका व परिषद की सदन की बैठक से पास करवाना होगा।

वर्जन-
करवाया जा रहा है सर्वे
अभी तक विभाग के पास ऐसी 156 कॉलोनियों की लिस्ट आई है। इनको टंक भी कहा जा सकता है। अब इनका सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद जो भी कॉलोनी नियमानुसार होगी उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी। इसमें उपयुक्त आबादी वाली कॉलोनियों को वैध किया जा सकता है। जिसके बाद इन कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जा सकेंगी। अशोक गर्ग, डीटीपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed