फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आज से आधी कीमत पर मरीज करा सकेंगे डायलिसिस

आज से आधी कीमत पर मरीज करा सकेंगे डायलिसिस

Tue, 04 Jun 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आज से आधी कीमत पर मरीज करा सकेंगे डायलिसिस
पानीपत। मरीजों को मंगलवार से सिविल अस्पताल में आधी कीमत पर डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने की वजह से जिले के लोगों को निजी अस्पताल में महंगी कीमत पर डायलिसिस करानी पड़ती थी, लेकिन अब मरीजों को राहत मिलेगी। सोमवार को डायलिसिस के लिए 38 मरीजों ने पंजीकरण भी करा लिया है। इनका उपचार मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

खत्म हुआ विवाद, जमा कराई गई 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी : पीपीपी मोड़ पर सिविल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा देने वाले दीप चंद डायलिसिस सेंटर व सिविल अस्पताल का विवाद खत्म हो गया है। सोमवार को सेंटर ने सिविल अस्पताल में 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करवा दी है। सिविल सर्जन की ओर भी डायलिसिस शुरू करने की अनुमति मिल गई है। अब मंगलवार से अस्पताल में डायलिसिस शुरू हो जाएंगे। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की अपेक्षा 50 प्रतिशत तक कम दर में डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ढाई वर्ष पहले डायलिसिस यूनिट शुरू करने के लिए हुआ अनुबंध : पीपीपी मोड पर दीप चंद डायलिसिस सेंटर ने लगभग ढाई साल पहले सिविल अस्पताल में केंद्र के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुबंध किया था। वर्ष 2017 में बिल्डिंग के प्रथम तल पर कंपनी को जगह अलॉट कर दी गई। करीब छह माह पहले से दीप चंद डायलिसिस सेंटर ने उपकरण इंस्टॉल करने शुरू कर दिए, लेकिन सिक्योरिटी राशि जमा नहीं कराने की वजह से यूनिट शुरू नहीं हो पा रही थी। हर रोज हो सकता है औसतन आठ मरीजों का डायलिसिस : डायलिसिस सेंटर की मैनेजर मंजू ने बताया कि उनके पास कुल 8 का स्टाफ है। इसमें एक डॉक्टर, एक मैनेजर, एक सीनियर टेक्निशियन व दो जूनियर टेक्निशियन है। आठ मशीनें डायलिसिस के लिए लगाई गई है। रोजाना औसतन आठ मरीजों का डायलिसिस हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से अस्पताल में सिक्योरिटी राशि जमा करवा दी गई है। सिविल सर्जन की ओर से डायलिसिस शुरू करने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है। जिन मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उनका डायलिसिस मंगलवार से शुरू किया जाएगा।
डॉ. आलोक जैन, एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed