फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एनजीटी ने मांगी जीटी रोड पर अवैध कब्जों और हरियाली की रिपोर्ट

एनजीटी ने मांगी जीटी रोड पर अवैध कब्जों और हरियाली की रिपोर्ट

Sun, 02 Jun 2019 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी ने मांगी जीटी रोड पर अवैध कब्जों और हरियाली की रिपोर्ट
पानीपत। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने जीटी रोड पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एनजीटी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को नोटिस जारी कर प्रदेशभर में हाईवे पर अवैध कब्जों और हरियाली की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा अवैध कब्जों केे हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को अपने एक्शन प्लान की रिपोर्ट भी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एनएचआईए ने 2018 में आरटीआई के जवाब में पानीपत में जीटी रोड पर 153 भवनों का कब्जा बताया था। एनएचएआई ने जीटी रोड के दोनों ओर निशानदेही भी कराई थी। इसमें इंसार बाजार की ओर नांगलखेड़ी तक बड़े पैमाने पर कब्जे मिले थे। इन कब्जों को हटाने के लिए तत्कालीन डीसी ने मीटिंग भी की थी, लेकिन इस बीच उनका तबादला हो गया था और ये कार्रवाई अधर में लटक गई थी। 15 वकीलों ने जीटी रोड से कब्जे हटवाने के लिए जीटी रोड बचाओ संघर्ष समिति भी बनाई थी। फिलहाल जीटी रोड से अवैध कब्जे हटाने संबंधी केस हाई कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच एनजीटी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को नोटिस जारी कर प्रदेशभर में नेशनल हाईवे पर अवैध कब्जों, रोड के दोनों ओर हरियाली व हाईवे से भवनों की अवैध कनेक्टिविटी की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा इन कब्जों को हटाने के लिए अथॉरिटी को एक्शन प्लान की रिपोर्ट भी एनजीटी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed