{"_id":"5cead2cfbdec2206fe061b65","slug":"155889331215-panipat-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में व्यक्ति कितने ही कार्य कर ले पर मन की संतुष्टि केवल सेवा से होती है : स्वामी ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में व्यक्ति कितने ही कार्य कर ले पर मन की संतुष्टि केवल सेवा से होती है : स्वामी ज्ञानानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हुडा सेक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम का पहला व अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का तीसरा वार्षिकोत्सव स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में दीप प्रज्जवलन व भजन सत्संग के साथ शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, महापौर अवनीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महाराज ने अतिथियों व समाजसेवियों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि वह करनाल क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे हर कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा की 19 जेलों में लगभग 20000 कैदी हैं जिन्हें सामाजिक तौर पर सुधारने के लिए जिओ गीता ज्ञान का पाठ करवाया जाता है व हर सुबह हवन के साथ दिन की शुरूआत होती है। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व महीपाल ढांडा ने भी कमेटी के द्वारा करवाये जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को परमात्मा की सच्ची सेवा बताया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा आज भारत पुन: विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भागमभाग की दुनिया में व्यक्ति कितने ही कार्य कर ले लेकिन मन की संतुष्टि केवल सेवा से ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि पांच हजार का खाना होटल में खाने पर मन संतुष्ट नहीं होता किसी गरीब, असहाय, निर्धन, जरूरतमंद को बीस रुपये की सहायता करने से मन को अपार शांति की अनुभूति होती है। इस अवसर पर प्रधान रमेश माटा, संरक्षक आसानन्द जुनेजा, सूरज दुरेजा, प्रीतम गुलाटी, उद्योगपति चंदन विज, सतीश गंगवानी, अशोक बांगा, मनोज मक्कड़, पार्षद रविन्द्र भाटिया, विकास गोयल, धनराज बंसल व पार्षद मीनाक्षी नारंग मौजूद रहे।