{"_id":"5ba14218867a557fe978605b","slug":"151537294872-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जौरासी में चल रहा है मौत का खेल, सरपंच बोला: मैने आज्ञा दे रखी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जौरासी में चल रहा है मौत का खेल, सरपंच बोला: मैने आज्ञा दे रखी है
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 48
गांव जौरासी में चल रहा मौत का खेल, सरपंच बोला-मैंने दी अनुमति
पानीपत। समालखा के गांव जौरासी में मौत का खेल चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं सरपंच का कहना है कि खेल की अनुमति लेना जरूरी नहीं है। उन्होंने इसकी अनुमति दी है।
बता दें कि गांव जौरासी में सात दिन तक साइकिल चलाने व युवक को जमीन में दबाने वाला खेल शुरू हो चुका है। प्रशासन ने पहले सभी गांवों के सरपंचों को ऐसे खेल न कराने के निर्देश दिए थे। बाबरपुर गांव में पहले खेल संचालकों को गिरफ्तार भी किया गया था। चुलकाना गासंव में एक युवक की खेल के दौरान मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह खेल से काफी परेशान हो चुके हैं। लाउडस्पीकर के कारण वह सो नहीं पाते। आवारा किस्म के लड़के खेल देखने के बहाने गांव में हुड़दंग मचाते हैं।
सरपंच बिंदा का इस मामले में कहना है कि उन्होंने ही कलाकारों को खेल करने की आज्ञा दी क्योंकि इससे उनकी रोजी रोटी चल रही है। वहीं समालखा थाना प्रभारी सुरेश सैनी का कहना है कि उनको मामला संज्ञान में नहीं है। अगर गांव के सरपंच ने उन्हें आज्ञा दी है तो वह मान्य है, क्योंकि सरपंच गांव का मुखिया है।