{"_id":"5b9ea1bf867a557eaa4dda14","slug":"151537122751-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 27
राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज
-खिलाड़ियों के ठहराव व खानपान व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। 53वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज सोमवार 17 सितंबर को शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। एईओ (खेल) श्रीपाल बंसल ने बताया कि तीन दिवसीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के आयोजन एवं खिलाड़ियों के ठहराव को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। रविवार शाम तक दूरदराज के जिलों की टीमें पानीपत पहुंच चुकी हैं। करनाल, जींद और सोनीपत की टीमों के सोमवार सुबह पहुंचने की संभावना है। खिलाड़ियों के ठहरने व खान-पान की व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से आवश्यक निर्देश दो दिन पहले ही जारी कर दिए गए थे। राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक शिवाजी स्टेडियम समेत तीन अन्य स्कूलों में की गई है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह होंगे, जबकि उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
पानीपत में होने वाली 53वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में लड़कियों के लिए शतरंज, कबड्डी व थ्रोबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। वहीं लड़कों के लिए शतरंज, कबड्डी, थ्रोबाल, बास्केटबाल व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आउटडोर खेलों में कबड्डी व थ्रोबाल प्रतियोगिता का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में होगा, वहीं इंडोर खेलों में शतरंज, बॉस्केटबॉल व कुश्ती का आयोजन आर्य कन्या स्कूल, सेंट मैरी और राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा में होगा।
खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था
लड़कियों के लिए
1. शतरंज प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में की गई है।
2. अंबाला, भिवानी, कैथल, चरखी दादरी के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में की गई है।
3. पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों की व्यवस्था गुरु रामदास स्कूल मॉडल टाउन
4. करनाल, जींद, सोनीपत व झज्जर के खिलाड़ियों की व्यवस्था डॉ. एमकेके स्कूल मॉडल टाउन
5. रोहतक, हिसार, पलवल व मेवात के खिलाड़ियों की व्यवस्था बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन
6 फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के खिलाड़ियों की व्यवस्था करुणा माउंटेयरी स्कूल मॉडल टाउन
7. सिरसा, गुरुग्राम व फरीदाबाद के खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था किंडर किन स्कूल मॉडल टाउन
लड़कों के लिए
1. राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शतरंज के सभी जिलों के खिलाड़ी तथा कबड्डी, थ्रोबाल, बास्केटबाल खेलों के लिए अंबाला, कैथल व भिवानी के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
2. एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में करनाल, जींद, सोनीपत व झज्जर के खिलाड़ी ठहरेंगे
3. राजकीय स्कूल तहसील कैंप में रोहतक, हिसार, पलवल व मेवात के खिलाड़ी ठहरेंगे
4. एसडी गर्ल्स स्कूल किला क्षेत्र में पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी ठहरेंगी
5. एसडी मॉडर्न स्कूल किला क्षेत्र में फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के खिलाड़ी ठहरेंगे
6. राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप में सिरसा के खिलाड़ी ठहरेंगे
7. राजकीय उच्च विद्यालय विवर्स कॉलोनी में चरखी दादरी के खिलाड़ी ठहरेंगे
8. राजकीय कन्या वमा विद्यालय शिवनगर में गुरुग्राम व फरीदाबाद के खिलाड़ी ठहरेंगे
9. पट्टीकल्याणा में प्रदेश के सभी जिलों के कुश्ती के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था
यहां होगी खेल प्रतियोगिता
खेल का नाम खेल का स्थल
कबड्डी शिवाजी स्टेडियम
थ्रोबाल शिवाजी स्टेडियम, पानीपत।
शतरंज आर्य कन्या पब्लिक स्कूल, जीटी रोड।
बास्केटबाल सेंट मैरी स्कूल, असंध रोड।
कुश्ती रावमावि, पट्टीकल्याणा।
आर्य बाल भारती में ठहरेंगे खेल अधिकारी
जिला खेल संयोजक महेंद्र पीटीआई ने बताया कि राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान विभिन्न जिलों के खेल अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था जीटी रोड स्थित आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में की गई है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता मेें विभिन्न जिलों से एईओ, तकनीकी अधिकारी, रेफरी अपने-अपने जिलों के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के स्टाफ के ठहराव के यथोचित प्रबंध
सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लड़के व लड़कियों की विभिन्न खेलों की टीमों के लिए जिला अनुसार अलग-अलग स्कूल में ठहरने व खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। ठहरने के स्थान से खेल के मैदान तक आने-जाने के लिए समुचित यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। किसी खिलाड़ी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो ने दी जाएगी।
-उदय प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी