फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जाम, अमिक्रमण, बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री बनी व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या, पुलिस लापरवाह

जाम, अमिक्रमण, बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री बनी व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या, पुलिस लापरवाह

Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
जाम, अमिक्रमण, बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री बनी व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या, पुलिस लापरवाह
फोटो 1 से 6
विज्ञापन


अतिक्रमण की चपेट में बाजार, 20 फीट की सड़क छह फीट में सिमटी
-जाम, अतिक्रमण व भारी वाहनों की शहर व बाजारों में एंट्री बनी बड़ी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के व्यापारियों के लिए शहर का जाम, अतिक्रमण, नो एंट्री में बड़े वाहनों का घुसना व दिन में बाजारों में बड़े वाहनों का आना बड़ी समस्या बन गई है। इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। जीटी रोड बचाओ संघर्ष समिति प्रशासन से कई बार रोड की पैमाइश कराने की मांग कर चुकी है, लेकिन कोई प्रयास नहीं हो पाए। बाजार प्रधानों की कई बार मांग करने के बाद भी बाजारों में पुलिस के जवान तैनात नहीं है। दुकानदारों ने रोड की दोनों तरफ 6-6 फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। इंसार बाजार, लाल बत्ती मार्केट, सलारजंग गेट बाजार, इंद्रा मार्केट, हैंडलूम मार्केट में 20 फुट का रोड मात्र आठ फुट ही बचा है।
गोहाना रोड, सनौली रोड, असंध रोड, रामलाल चौक, शिव चौक, बस स्टैंड रेलवे रोड मोड़ पर लंबा जाम रहता है। 30 फुट चौड़े रेलवे रोड के दोनों तरफ अवैध पार्किंग होने से वाहन चालकों के लिए मुश्किल से 10 फुट रोड ही बचा है। संजय चौक शिव चौक ही ऑटो स्टैंड बना है। लाल बत्ती के पास सर्विस लाइन ही नहीं है। इंसार बाजार, सर्राफा बाजार पालिका बाजार समेत सभी बाजारों में दुकानदारों का सड़कों पर अतिक्रमण है।
विज्ञापन


नगर निगम की लापरवाही : नगर निगम किसी खास शिकायत या दबाव में ही बाजार में अतिक्रमण का हटवाता है। लेकिन दो-चार दिन बाद बाजारों में दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। हैंडलूम मार्केट की सड़क 18 फुट चौड़ी है, लेकिन दोनों ओर 10 फुट पर सामान रखा जाता है। बाजार में लोडिंग टैंपो खड़े रहते है। संकरी सड़कों में भी दुकानों के आगे रेहड़ियां लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनौली रोड का हाल : जीटी रोड के संजय चौक से शुरू हुआ सनौली रोड बबैल चौक तक है। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस मार्ग पर 250 दुकानें हैं। सड़क की चौड़ाई करीब 80 फीट की है, लेकिन इस मार्ग के हालात ये हैं कि दिनभर जाम रहता है। कारण है कि दुकानदारों ने करीब पांच-पांच फुट से ज्यादा की सड़क पर अपना सामान सड़क पर सजा दिया है। उसके आगे अपने वाहन खड़े कर दिए हैं। ग्राहकों के वाहन भी खड़े करवा देते हैं। उसके बाद खाने-पीने के सामान की ठेले लगवा दी है। बाकी कसर सवारी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने पूरी कर दी है। करीब पांच सौ ई-रिक्शा और एक हजार ऑटो प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। संजय चौक शॉप एसोसिएशन की तरफ से संजय चौक से बबैल चौक तक की समस्याओं के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

रेलवे रोड का हाल : रेलवे रोड पर 220 दुकानें हैं। दुकानदार अपना माल दिन में मंगवाते हैं। 24 फुट चौड़े रोड पर दोनों ओर दुकानदारों का 7-7 फीट तक अतिक्रमण रहता है। दिन में बड़े वाहन रोड पर खड़े रहते हैं। ग्राहक रोड पर ही अपने वाहन खड़े कर खरीदारी के लिए चले जाते हैं।

हैवी वाहन घुस रहे नो एंट्री में
प्रशासन ने शहर में जाम की समस्या को देखते हुए शहर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों जैसे ट्रक, डंपर, कैंटर, ट्राले की एंट्री बंद की है। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण दिन में शहर में भारी वाहन घूमते हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। गंगापुरी रोड से भारी वाहन निकलते हुए संजय चौक से होकर गुजरते हैं। गोहाना रोड स्थित कांटों पर भारी वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस ने एक माह में मात्र एक हैवी वाहन का ही चालान काटा है।

मांगी है सहायता : मदान
संयुक्त व्यापार मंडल से अतिक्रमण व भारी वाहनों को लेकर कई बार मीटिंग की है। दुकानदारों को भी दिन में माल न मंगवाने के लिए कहा गया है। कई जगहों पर दुकानदार अब भी अतिक्रमण करते हैं। नगर निगम ने सभी बाजारों में पीली पट्टी नहीं लगवाई है। पुलिस से भी मांग की गई है कि जो रोड पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर अंकुश लगाए। दिन में बाजारों में पुलिस तैनात हो और वाहनों को बाजार में न जाने दें।
-अनिल मदान, प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल

वाहनों को उठवाया जा रहा : भारत भूषण
व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। जो वाहन रोड पर खड़ा मिलता है उन्हें उठाया जा रहा है। पुलिस जवानों को निर्देश दिए हैं कि दिन में बाजारों व शहर में घुसने वाले वाहनों का चालान काटे।

-भारत भूषण, प्रभारी ट्रैफिक थाना पुलिस

नियमित रूप से कार्रवाई करते हैं
नगर निगम बाजारों में अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्रवाई करता है। जहां बाजारों में पीली पट्टी नहीं है, वहां जल्द पीली पट्टी लगाई जाएगी। बाजारों में अतिक्रमण को रोका जाएगा। व्यापारियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे।
- प्रदीप डागर, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed