{"_id":"5b88232d42c79217f35da6ca","slug":"151535648557-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जाने के लिए बस रूकाने के लिए सड़क पर उतरे छात्र, जाम लगाया, यात्रियों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जाने के लिए बस रूकाने के लिए सड़क पर उतरे छात्र, जाम लगाया, यात्रियों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन की लीड
फोटो 4
इसराना चौक पर बस ठहराव के लिए छात्रों ने लगाया जाम
कॉलेज जाने में होती है दिक्कत, हाईवे पर सुबह आठ से नौ बजे तक रास्ता रोका
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। इसराना चौक पर बस न रुकने की समस्या को लेकर आखिरकार विद्यार्थी वीरवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने नेशनल हाईवे पर सुबह आठ से नौ बजे तक रोड जाम रखा। लेकिन कोई अधिकारी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा जबकि पुलिस थाना कुछ कदम की दूरी पर ही है। जाम की वजह से वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भूपेंद्र, रविंद्र, निशा, स्वीटी व मनोज ने बताया है कि यहां पर बसें न रुकना हर रोज की समस्या हो गई है। वह सुबह 7:30 बजे आकर चौक पर बस के इंतजार में खड़े होते हैं उसके बावजूद कोई बस ड्राइवर बस नहीं रोकता। इससे उन्हें कॉलेज पहुंचने में देर हो जाती है। इससे उनकी क्लास छूट जाती है। रोहतक रोड पर पहले ही कम बस हैं, जो बस आती है ना रुकने के कारण हमें मुसीबत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अपनी इस समस्या को लेकर वह कई बार पानीपत डिपो के जीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, पर कोई समाधान नहीं हो पाया। छात्राओं ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है तथा दूसरी तरफ बेटियां बसों के इंतजार में सड़कों पर खड़ी रहती है। छात्राओं ने कहा कि यह हाल तो तब है जब उनके इस क्षेत्र के विधायक कृष्ण लाल पंवार प्रदेश के परिवहन मंत्री हैं।
उधर, विद्यार्थियों के जाम लगाने से आम नागरिकों को एक घंटा जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं यहां से गुजर रहे एसडीएम के गनमैन ने विद्यार्थियों को समझाया और खुलवाया जाम। इस अवसर पर भूपेंद्र, रविंद्र, मनोज, बबलू, दीपक, रीतु, निशा, स्वीटी, मनोज, संदीप, राकेश, सन्नी, विजय, राजेश, अजय, निशा व नीलम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं निजी बस ड्राइवर का कहना है कि रोडवेज बस चालक विद्यार्थियों को बसों में नहीं बैठाते न ही रास्ते में पड़ने वाले गांवों की सवारी लेते हैं इसलिए उनकी बस रोहतक और गोहाना से ही भर जाती है।