फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इनेलो भाजपा का सहयोग दल है, भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में भ्रष्ट्राचार

इनेलो भाजपा का सहयोग दल है, भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में भ्रष्ट्राचार

Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
इनेलो भाजपा का सहयोग दल है, भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में भ्रष्ट्राचार
फोटो
विज्ञापन

------
इनेलो भाजपा का सहयोगी दल, भाजपा के राज में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार : हुड्डा
ऑफिसरों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराना व उन्हें डराना उनकी फितरत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
इनेलो को जनता ने मुख्य विपक्षी दल चुनकर भेजा था, मगर वे सहयोगी दल बनकर रह गए हैं। इनेलो अपनी जमीन तलाश कर रही है। बसपा से उनका गठबंधन चुनाव से पहले टूट जाएगा। भाजपा घोटालों व झूठे की सरकार है। हर क्षेत्र में घोटाला हो रहा है। सर्वोच्च न्यायलय द्वारा कर्नाटक के ऐतिहासिक फैसले को लेकर लोकतन्त्र की जीत हुई है। हम सब इसका सम्मान करते हैं। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में कहे।
इस मौके पर उनके सामने ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान पहुंच गए। उन्होंने अपना दुख बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उन गरीबों के भी 5100 व 3100 रुपये के चालान काटे जा रहे हैं। वो दिन भर मेहनत कर मुश्किल से 200 रुपये कमाते हैं। हुडा ने उनकी समस्या को उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोकतन्त्र का मजाक उड़ाया है। मणिपुर, गोवा व मिजोरम में आज सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतन्त्र की रक्षा की है। कांग्रेस व जनता दल एस ने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का पत्र भी दे दिया था। फिर भी राज्यपाल ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बना दिया और 15 दिन का समय बहुमत सिद्व करने के लिए दे दिया जो सरासर गलत था। सर्वोच्च न्यायलय ने राज्यपाल के फैसले को पलटते हुए 24 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार है आये दिन कोई ना कोई घोटाले हो रहे है। कोई भी विकास कार्य जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। 2014 में प्रति व्यक्ति आय में प्रदेश नंबर एक पर था जो आज हम उससे काफी पिछड़ गये है। सरकार केवल नाम बदलने में विश्वास रखती है काम में नहीं उन्होने प्रदेश सरकार को अली बाबा 40 चोर की टीम बताया है। उन्होंने कहा कि 3 जून से हम समालखा से जन चेतना यात्रा की शुरूआत करेंगे और 6 माह तक प्रदेश हर विधान सभा के क्षेत्र में जायेगें और प्रदेश सरकार की पोल खोलेंगे। हुडा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इनेलो व बसपा का समझौता चुनाव से पहले टूट जायेगा। वहीं पर रिक्शा यूनियन के प्रधान कृष्ण राव ने प्रशासन द्वारा काटे चालान की रसीदे भी दिखाई और कहा कि गरीब रिक्शा चालकों का 5100, 3100 रूपये के चालान भाजपा राज में काटे जा रहे है। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र शाह, डॉ. करण सिंह कादियान, खुशीराम जागलान, मेयर सुरेश वर्मा, तेजबीर जागलान, सचिन कुण्डू, सुरेन्द्र दहिया, पार्षद सुनील वर्मा, महेन्द्र सिंह कादियान, सिंटू आहूजा, पासी मल्होत्रा, रामचंद्र कादियान व गगल सेठी, शशि लूथरा, बलजीत सिंह, राजीव मलिक एडवोकेट व शान्ति चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed