फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 people traveled in Vande Bharat train on the second day

Panipat News: वंदे भारत ट्रेन में दूसरे दिन 15 लोगों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
15 people traveled in Vande Bharat train on the second day
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा दिन भी यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सोमवार से शुरू हुई इस आधुनिक ट्रेन सेवा के दूसरे दिन मंगलवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए 13 यात्रियों ने यात्रा की, जबकि वापसी में दो फरीदकोट सहित करीब 15 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही लोगों में इसे देखने का उत्साह एक बार फिर नजर आया। स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि ट्रेन का नियमित संचालन अब सुचारू रूप से चल रहा है और यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वंदे भारत का कुरुक्षेत्र में ठहराव से न केवल स्थानीय लोगों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिला है, बल्कि पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 7:55 बजे चलकर भटिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए 2:35 बजे दिल्ली पहुंचती है। वहीं वापसी में शाम चार बजे दिल्ली से रवाना होकर 5:40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव दो मिनट का रहेगा और यह बुधवार को छोड़कर हर दिन संचालित होगी। उनका कहना है कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed