फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 lakh rupees were grabbed from the father in lieu of getting the son's job

थर्मल:बेटे की नौकरी लगवाने की एवज में पिता से हड़पे 15 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were grabbed from the father in lieu of getting the son's job
बेटे की नौकरी लगवाने की एवज में पिता से हड़पे 15 लाख रुपये
विज्ञापन

थर्मल। मतलौडा के गांव कवि में बेटे की नौकरी लगाने के नाम पर पिता से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले आजाद सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उन्हीं के गांव के जयभगवान एवं करनाल निवासी संजय ने उन्हें कहा कि वह उनके बेटे की नौकरी चंडीगढ़ के लघु सचिवालय में लगवा देंगे। जिसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये देने होंगे। जयभगवान ने बताया कि उसका भांजा संजय पहले भी इसी तरह कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है, उनके झांसे में आकर आजाद सिंह ने भी जयभगवान एवं संजय को 15 लाख रुपये दे दिए। आजाद सिंह ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले पांच लाख रुपये जयभगवान को उन्ही के घर गांव कवी में दिए वहीं दूसरी बार आठ लाख का चेक रिश्तेदार के खाते का दिया। बाद में तीन लाख रुपये की और मांग की गई और कहा गया कि अधिकारी बदल गया है, जिसकी वजह से और रकम लगेगी। यह रकम भी दे दी, लेकिन बेटे की नौकरी नहीं लगी। दोनों से रकम मांगी उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद मामले में एसपी से शिकायत दी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed