Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 e-buses will soon run on the routes, training of drivers begins

Panipat News: मार्गों पर जल्द दौड़ेंगी 15 ई-बसें, चालकों का प्रशिक्षण शुरू

Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
15 e-buses will soon run on the routes, training of drivers begins
पानीपत। ई-बसों के लिए चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 15 ई-बसों के आने से अब गांवों में भी एसी बसों के चलने की उम्मीद है। इससे पहले शहर में पांच ई-बसों का संचालन नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक किया जा रहा है। इन नई ई-बसों को अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर संबंधित रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। एक ई-बस लगभग डेढ़ करोड़ से बनी है। जो आधुनिक सुविधाओं से लेस है। चालक दल को इलेक्ट्रिक बस की तकनीक, सुरक्षा मानक, बैटरी प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। ताकि यात्रा के दौरान उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन

बसों में यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक सीटें, स्वचालित एलान प्रणाली और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक जगह यात्रियों को उतरने और चढ़ने की जानकारी ऑडियो अलर्ट से दी जाएगी। साथ ही 15 बसों के लिए नौ चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ई-बसों के संचालन के लिए चालक और परिचालक को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें इलेक्ट्रिक बस की तकनीक, सुरक्षा मानक, बैटरी प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-बसें न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगी, बल्कि यह शहर की ट्रांसपोर्ट प्रणाली को नई पहचान देंगी। साथ ही शहर में यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed