{"_id":"669f06f374e6e91efb0b7e2b","slug":"15-additional-buses-will-go-to-haridwar-from-panipat-depot-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121538-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत डिपो से 15 अतिरिक्त बसें जाएंगी हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत डिपो से 15 अतिरिक्त बसें जाएंगी हरिद्वार
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज डिपो परिवहन विभाग से हरिद्वार के लिए 15 बसों का अलग से परमिट लेगा। अब तक 10 बसें पानीपत से हरिद्वार जा रही हैं। इसके साथ कांवड़ियों की मांग पर बसों की संंख्या बढ़ाने को लेकर भी अधिकारी विचार कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि दो या तीन दिन में पानीपत डिपो से हरिद्वार के लिए बस सरपट दौड़ेंगी।
सावन माह सोमवार को शुरू हो गया है। हरिद्वार से कांवड़ यात्रा 25 जुलाई को शुरू होगी। जिला व प्रदेश के अन्य जिलों से कांवड़ लेने के लिए शिवभक्तों का जाना शुरू हो गया है। अगले दो-तीन दिन में इनकी संख्या बढ़ेगी। कांवड़ लाने के साथ गंगा में डुबकी लगाने के लिए भी श्रद्धालु पानीपत से होकर हरिद्वार जाएंगे। पानीपत डिपो पर हरिद्वार रूट बड़ा चुनौतीपूर्ण और कमाई वाला होता है। डिपो अधिकारियों का पूरा ध्यान सावन महीने में इस रूट पर होता है। अब 10 बसें पानीपत से हरिद्वार रूट पर चल रही हैं। अब डिपो 15 बसों का परमिट लेने की तैयारी में थी। सोमवार को परमिट के लिए आवेदन करना था, लेकिन यात्रियों के अपेक्षाकृत बसों में बेहतर सुविधा मिलने पर परमिट नहीं लिए गए।
डिपो अधिकारी सावन महीने में हरिद्वार रूट पर पूरी ताकत लगा देता है। यहां से श्रद्धालुओं को हरिद्वार लाने-जाने पर विशेष तैयारी करता है। इसको लेकर लोकल रूट की बसों का भी सहयोग लेता है। अब पहले 15 दिन कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहेगी। इसके बाद बाकी 15 दिन में गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रहेगी। सावन की अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं का कई दिन पहले हरिद्वार जाना शुरू हो जाता है। ऐसे में रोडवेज श्रद्धालुओं के लिए पहले ही बसों की व्यवस्था कर लेता है। कांवड़ियों के आना शुरू होने पर बसें मुज्जफरनगर और देवबंद से डायवर्ट की जाती हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार के लिए बसों की मांग थी। यहां से काफी श्रद्धालु हरिद्वार गए थे। अब दो-तीन दिन में कांवड़ियों की जाना शुरू हो जाएगा। डिपो मंगलवार को आरटीए से बसों का परमिट लेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का टैक्स ऑनलाइन जमा कराया जाएगा।
हरबीर मान, टीआई, रोडवेज डिपो पानीपत।