फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.49 lakh cheated on the pretext of making a credit card

Panipat News: क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा दे ठगे 1.49 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
1.49 lakh cheated on the pretext of making a credit card
पानीपत। ठगों ने तहसील कैंप के युवक को क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर ठग लिया। ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बता कॉल की थी। युवक से ठगों ने 1.49 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के नेहरू नगर निवासी जितेंद्र काठपाल ने बताया कि दो नवंबर को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड बनवाने को कहा। उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया था। उसने लिंक पर क्लिक कर अपनी डिटेल उसमें भर दी और आवेदन कर दिया। इसके बाद उसके खाते से 1.49 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed