{"_id":"61d9ea845609ff5b6b7a1efa","slug":"1470-applications-are-not-getting-verified-panipat-news-knl95447122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए 1470 आवेदन नहीं हो रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए 1470 आवेदन नहीं हो रहा सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के 1470 आवेदन 15 दिन से निगम में ही अटके पड़े हैं। इनको अभी तक निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यापित तक नहीं किया है। ऐसे में इनके लाभार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि गरीब परिवारों की आय बढ़ाने को लेकर सरकार के निर्देशों पर जिले भर में कई दिनों तक मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले तक लगाए जाते रहे हैं। इनमें उपायुक्त से लेकर अतिरिक्त उपायुक्त समेत समस्त जिला प्रशासनिक अधिकारी तक मौजूद रह चुके हैं। इनमें आने वाले लाभार्थियों को तुरंत प्रभाव से योजना के अनुरूप लाभ देने का प्रावधान किया गया था। ताकि वे अपना रोजगार चला सकें और अपनी आय को बढ़ा सकें लेकिन निगम ने अभी तक आए आवेदनों को सत्यापित तक नहीं किया है। इनके सत्यापन के बाद ही आवेदनकर्ताओं को योजना का लाभ मिल सकता है।
प्रदेश सरकार की लेटलतीफी न करने की सख्त हिदायतों के बावजूद निगम कर्मचारी इनको सत्यापित करने से बचने के लिए इसकी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। दूसरी ओर इसे लेकर निगम अधिकारियों ने आयुक्त को पत्राचार तक किया है।
विज्ञापन
अब तक पोर्टल पर 1470 आवेदन
निगम के पोर्टल पर अब तक 1470 आवेदन आ चुके हैं। निगम कर्मचारियों के इनको सत्यापित करना है कि ये आवेदन असल लाभार्थियों के हैं या नहीं। इनके दस्तावेज चेक करने हैं। आवेदन के अनुसार इनको योजना का लाभ तक दिलवाना है। ये काम नगर निगम की सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट की नेशनल अर्बन लाइवली हुड मिशन की शाखा को दिया गया है। इसके तहत आवेदनकर्ता का साक्षात्कार एवं सत्यापन होता है।
इन योजना का लाभ दिलवा सकता है निगम
नगर निगम की राष्ट्रीय आजीविका योजना के अंतर्गत निगम स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत जरूरतमंदों को लोन दिलवाने का काम करेगा। इसके अंतर्गत स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इसके अलावा दस महिलाओं के सेल्फ हेल्फ ग्रुप के लिए दस लाख रुपये तक का लोन और ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम और सर्टिफिकेट तक दिए जाते हैं जिससे लोग स्वरोजगार चला सकते हैं।
तुरंत प्रभाव से करवाए जाएंगे सत्यापित
निगम की शाखा में जो आवेदन आए हैं इन पर तुरंत प्रभाव से सत्यापित करवाकर काम करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायतें जारी की जाएंगी। लेटलतीफी और काम न करने वालों पर की जाएगी सख्ती। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।