{"_id":"5ca26026bdec221465559475","slug":"141554145318-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे छात्र का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे छात्र का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। यमुना में डूबे नौवीं कक्षा के छात्र आर्यन का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। प्रशासन की ओर से सोमवार को मधुबन, कुरूक्षेत्र के सरकारी और प्राइवेट केे मिलाकर करीब 25 गोताखोरों को छात्र की तलाश के लिए पानी में उतारा गया। इंजन बोट मशीन भी लगातार नदी में चक्कर लगाती रही, मगर कामयाबी हाथ नहीं लगी। परिजन दो दिन से इकलौते बेटे की आस में नदी किनारे बैठे आंसू बहा रहे हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी परिजनों को हिम्मत देते नजर आए।
बता दे कि गांव सनौली खुर्द के तीन छात्र दोस्त अभिषेक, आर्यन और उदय रविवार सुबह करीब 9.30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर गांव तामशाबाद स्थित यमुना नदी में नहाने गए थे। इनमें से उदय की डूबने से मौत हो गई जबकि अभिषेक को नदी किनारे उपले बना रही महिलाओं ने चुन्नी का सहारा देकर बचा लिया। आर्यन की तलाश जारी है।
सनौली थाना प्रभारी सूरजभान और प्रशासन की और से बापौली के नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र और कानूनगो नरेश दो दिनों से यमुना किनारे गोताखोरों के साथ छात्र आर्यन की तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन
नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं परिजन और ग्रामीण
इकलौते बेटे की तलाश में परिजन दो दिन से नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं। ग्रामीण भी परिजनों को हिम्मत देने के लिए उनके साथ डटे हैं। उधर, उदय की मौत और आर्यन का सुराग नहीं लगने से गांव में दूसरे दिन भी शोक का माहौल रहा। सनौली खुर्द के अलावा तामशाबाद के ग्रामीण भी तलाश में बराबर सहयोग कर रहे हैं।
ऑक्सीजन गैस सिलिंडर वाले गोताखोरों की व्यवस्था बिगड़ी
सोमवार को कुरुक्षेत्र से ऑक्सीजन गैस सिलिंडर वाले दो गोताखोरों को छात्र आर्यन की तलाश के लिए बुलाया गया। सिलिंडर में करीब दो घंटे बाद गैस खत्म हो गई। इस पर कर्मचारियों को सनौली से दो घंटे से अधिक दूर कुरूक्षेत्र पुन: गैस भरवाने के लिए भेजा गया। इस तरह करीब चार-पांच घंटे बाद ऑक्सीजन गैस सिलिंडर वाले गोताखोर द्वारा फिर तलाश शुरू हो सकी। इस व्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखी।