फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सुबह मालवा सुपरफास्ट ट्रेन चालीस मिनट तक बाबरपुर स्टेशन पर खड़ी रही

सुबह मालवा सुपरफास्ट ट्रेन चालीस मिनट तक बाबरपुर स्टेशन पर खड़ी रही

Mon, 18 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुबह मालवा सुपरफास्ट ट्रेन चालीस मिनट तक बाबरपुर स्टेशन पर खड़ी रही
बाबरपुर व घरौंडा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी में आई दरार, एक घंटे तक ट्रैक रहा बाधित
विज्ञापन

- करनाल रेलवे स्टाफ ने आकर एक घंटे में किया रेलवे क्रेक को ठीक
इंजीनियर बोले अधिक ठंड के कारण सिकुड़ जाती है लाइन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर राठधाना के बाद अब बाबरपुर व घरौंडा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी टूट गई। पटरी टूटने का कारण सर्दी में खिंचाव होना बताया जा रहा है। ट्रैकमैन को ट्रैक की जांच के दौरान इसका पता लगा। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इन सबके चलते दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक करीब एक घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान 40 मिनट तक मालवा सुपर फास्ट ट्रेन को बाबरपुर रेलवे स्टेशन खड़ा रखा। वहीं चार अन्य गाड़ियों को भी पानीपत, समालखा व सोनीपत स्टेशनों पर रोक कर रखा गया। रेलवे के मेंटेनेंस विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी फाल्ट बताया।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेलवे के स्टाफ ने राउंड के दौरान रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर नंबर 100 21/23 पर अप लाइन दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक लाइन में डेढ़ इंच की क्रेकिंग मिली। जिसके बाद बाबरपुर के ट्रैकमैन ने फोन पर मेंटेनेंस विभाग को सूचित किया। रेलवे अधिकारियों ने इसी ट्रैक से इंदौर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 12919 मालवा सुपरफास्ट ट्रेन को बाबरपुर स्टेशन पर रुकवा लिया। ट्रेन तीन नंबर लाइन पर करीब 40 मिनट तक रोके रखा। रेलवे का मेंटेनेंस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंची और पटरी काटकर क्रेकिंग को बंद किया। इंजीनियर विभाग का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद करीब एक घंटे बाद बाबरपुर स्टेशन पर खड़ी मालवा सुपरफास्ट ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन


इंजीनियर बोले अधिक ठंड के कारण सिकुड़ जाती है पटरी
रेलवे विभाग के इंजीनियरों का कहना कि अधिक ठंड पड़ने के कारण ही लाइन सिकुड़ने लगती है। जिसके बाद लाइन अपनी कुछ जगह छोड़ देती है। यह सिर्फ ठंड में होता है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले 15 दिसंबर को राठधाना स्टेशन के पास भी इसी तरह से लाइन में क्रेकिंग आ गई थी। जिससे ठीक करने के लिए चार घंटे लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक ट्रेन रोके जाने से यात्री घबराये
बाबरपुर-घरौंडा रेलवे स्टेशन अप ट्रैक की पटरी में दरार आने पर करीब आधा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे रेलवे स्टेशनों पर रोककर रखा। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो अचानक ट्रेन रूकने पर चिंतित नजर आए। मालवा एक्सप्रेस के यात्रा अर्जुन सिंह व अंजली ने बताया कि वे माता वेष्णो देवी के दर्शन करने मालवा एक्सप्रेस में जा रहे थे। वे पानीपत रेलवे स्टेशन से निकलते ही ट्रेन के अचानक रोक देने से एक बार तो घबरा गए। उन्होंने बाबरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। वार्ड-11 निवासी दयानंद अपने परिवार के साथ रविवार को अंबाला जा रहा था। उसको पानीपत रेलवे स्टेशन पर आकर ट्रेनों के लेट होने की जानकारी लगी। उसको अपने गंतव्य तक जाने के लिए काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा।

वर्जन
दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के अप ट्रैक के किलोमीटर नंबर-99 से आगे पटरी में हल्की दरार आ गई थी। यह एरिया करनाल रेलवे विभाग के अंतर्गत आता है। करनाल से रेलवे विभाग की टीम ने आकर ही क्रेकिंग को ठीक किया है। पानीपत रेलवे की टीम ने अपने एरिया का ट्रैफिक नियंत्रित रखा।
अमरेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed