फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने तीसरे दिन भी दिया लघु सचिवालय के बाहर धरना

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने तीसरे दिन भी दिया लघु सचिवालय के बाहर धरना

Thu, 07 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने तीसरे दिन भी दिया लघु सचिवालय के बाहर धरना
सरकार समाज को बांटने में लगी है : बलवान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले बुजुर्गों ने लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता बापौली ब्लाक प्रधान कलीराम व मंच संचालन जिला सचिव भलेराम ने किया।

जिला प्रधान बलवान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों को छोड़कर समाज को बांटने में लगी हुई है। हरियाणा सरकार ने अब तक करीब 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की छंटनी की है, जबकि प्रदेश में पद खाली पड़े हैं। हरियाणा प्रदेश का हर वर्ग आंदोलन पर है। जेबीटी कर्मचारी, एनएचएम के कर्मचारी आंदोलन पर हैं। किसान मजदूर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इधर, उप-प्रधान रामफल ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी लगातार तीन दिन से प्रदेश भर में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर बोल नहीं रहा है। इसलिए फरवरी माह में रिटायर्ड कर्मचारी सीएम सिटी करनाल में एक बड़ी रैली करके आगामी आंदोलन की घोषणा करेंगी। जिला सचिव भलेराम ने कहा कि 16 नवंबर की राज्य स्तर की रोहतक में मीटिंग हुई थी। जिसमें जनवरी, फरवरी महीने में प्रदेश स्तर में मेंबरशिप बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर एसकेएस के जिला सचिव तेजपाल, जिला प्रधान शीशपाल, भीम सिंह, चतर सिंह, देशराज, रामकुमार, रामपाल, प्रीतम सिंह, राधेश्याम, इश्वर सिंह, रामेश्वर, मान सिंह, दिलावर सिंह, कलीराम व रमेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed