Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 trains including Mau Special Fair Festival Special arrived late

Panipat News: मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल सहित 14 गाड़ी देरी से आई

Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
14 trains including Mau Special Fair Festival Special arrived late
स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की देरी के कारण यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेनें घंटों की देरी से आ रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। शुक्रवार को मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 14 ट्रेनें देरी से आई।
यात्री सुदेश और साहिल ने बताया कि वह अपनी ट्रेन के इंतजार में पिछले एक घंटे से स्टेशन पर बैठे हुए हैं। उनकी ट्रेन तीन घंटे की देरी से आ रही है। दो घंटे में तो हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। स्टेशन पर बैठे हुए परेशान हो रहे हैं। त्योहार का दिन है। हर किसी को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार कर अपना कीमती समय खराब न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए।
विज्ञापन


ये ट्रेनें आई देरी से

मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल सात घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस पौना घंटा और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटा, सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस पौना घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। शान ए पंजाब आधा घंटा, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटा और झेलम पौने घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू तीन घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति पौने घंटा और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई हैं। त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में ट्रेनों की देरी के कारण यात्री परेशान हो जाते हैं। त्योहारी सीजन के चलते स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव का समय यात्रियों की चढ़ने-उतरने की व्यवस्था के लिए बढ़ा दिया जाता है। स्टेशन पर यात्रियों के हर सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाता है।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed