{"_id":"6aff6c9a110c88a8aa0c12cf","slug":"14-complaints-registered-at-the-camp-deputy-commissioner-issues-instructions-for-their-resolution-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167849-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 14 शिकायतें दर्ज, उपायुक्त ने समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 14 शिकायतें दर्ज, उपायुक्त ने समाधान के दिए निर्देश
Fri, 20 Nov 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय सभागार में वीरवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 14 शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष व प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर आमजन का भरोसा कायम करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जवाबदेही शिकायत दर्ज करने तक नहीं, बल्कि संतोषजनक समाधान होने तक है। किसी भी मामले को केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रखकर शिकायतकर्ता को धरातल पर राहत दी जाए। कार्य में देरी या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखें ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सैनी ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने व अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों संग समन्वय की बात कही।जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह व नगराधीश टीनू पोसवाल ने ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निपटान पर जोर दिया। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व जल निकासी से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्यूरो