{"_id":"18555e9b819422b53cc8abf30a34343e","slug":"134-schools-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस पीरियड पूरा, बंद होंगे 134 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस पीरियड पूरा, बंद होंगे 134 स्कूल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के 134 प्राइवेट स्कूलों का नोटिस पीरियड खत्म हो गया है। विभाग सोमवार से स्कूलों पर तालाबंदी की कार्रवाई पर अमल करेगा। विभाग जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ले सकता है।
निजी स्कूल संचालकों ने सरकार के साथ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की योजना बनाई है। वे रविवार को मुख्यमंत्री और सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे। उनको रियायत नहीं मिलती तो वे संघर्ष उग्र करने को तैयार हैं। उधर, नोटिस पीरियड खत्म होने की समय सीमा समाप्त होने पर अभिभावकाें की चिंता बढ़ गई है। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि इन स्कूलाें में पढ़ने वाले बच्चे कहां जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने जिले के 134 स्कूलों को बंद करने के नोटिस दिए हैं। इन स्कूल प्रबंधनों को नियमों की अनदेखी और मान्यता को लेकर अप्लाई न करना कारण है। विभाग ने गत शुक्रवार को संचालकों को नोटिए दिए थे और स्कूल के गेट पर भी चस्पां किए थे। नोटिस में स्कूल संचालकों को एक सप्ताह का समय दिया था जो इस शुक्रवार को खत्म हो गया।
विज्ञापन
बैठक कर बनाई रणनीति
प्राइवेट स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को लगातार चौथे दिन बैठक की और स्कूल बचाने की रणनीति तय की। शनिवार को लघु सचिवालय के परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधान दलबीर सिंह खोखर ने की। उन्होंने कहा कि स्कूलों को किसी भी हाल में बंद नहीं होने देंगे। वे रविवार को मुख्यमंत्री और सभी विधायकों को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी मुलाकात करेंगे। उनको सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तो वे संघर्ष करने को तैयार हैं। इस मौके पर सुरेश रावल, मा. मांगेराम, मनोज कुमार और सोनू वर्मा मौजूद रहे।
कहां जाएंगे विद्यार्थी?
इन स्कूलाें में पढ़ने वाले बच्चाें के अभिभावक बेहद चिंतित हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि स्कूल बंद होने के बाद बच्चाें का क्या होगा। राकेश मलिक, जगदीश कुमार, मोहिंदर पाल और कपिल सहित अनेक अभिभावकाें ने बताया कि अब बीच सत्र में स्कूलाें पर ताले लटकाना कहां तक ठीक है। इससे बच्चाें की दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। अब तो उन्हें यही चिंता सताए जा रही है
वर्जन
स्कूलों को किसी भी हाल में बंद नहीं होने देंगे। स्कूल बंद होने पर शिक्षक व विद्यार्थी सड़कों पर आ जाएंगे। उनके पास आंदोलन करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं रहेगा। विभाग व सरकार को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए।
दलबीर खोखर, प्रधान, प्राइवेट स्कूल बचाओ संघर्ष समिति पानीपत