{"_id":"5ba3e58a867a557ffe03f67a","slug":"131537467786-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की अपहरण की जगह गुमशुदगी का किया पर्चा दर्ज, परिजनों ने चांदनी बाग थाने का किया घेराव जमकर काटा बवाल, पुलिस ने अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की अपहरण की जगह गुमशुदगी का किया पर्चा दर्ज, परिजनों ने चांदनी बाग थाने का किया घेराव जमकर काटा बवाल, पुलिस ने अपहरण
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का हुआ था अपहरण, दर्ज किया गुमशुदगी केस, परिजनों ने किया बवाल
पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया, बाद अपहरण की धारा जोड़ी गई
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चांदनी बाग थाना क्षेत्र से एक माह पहले अपहृत हुई नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस की ओर से अपहरण के बजाय गुमशुदगी का मामला दर्ज करने पर परिजनों ने वीरवार को थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़ ली। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस को ज्यादा कार्रवाई न करनी पड़े, इसलिए पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। साथ ही पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।
अपहरण हुई नाबालिग के पिता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इसमें बड़ी से छोटी लड़की को गली में ही रहने वाला आरोपी युवक सावेद पुत्र नूरअली ने अपहरण कर लिया। इसके बारे में पता लगते ही आरोपी के घर गए, जहां आरोपी के घर पर ताला लगा मिला। इसके बाद परिजन मामले में शिकायत लेकर चांदनी बाग थाना गए। जहां उन्होंने पुलिस को बेटी के अपहरण करने की शिकायत पुलिस को दी। परिजनों का कहना है पुलिस ने उस समय उन्हें अपहरण का ही मुकदमा दर्ज करने के बारे में कहा था। इसके बाद मामले में कार्रवाई न होते देख तीसरे दिन परिजन फिर से पुलिस थाना गए। पुलिस ने तब भी परिवार वालों को नहीं बताया कि उन्होंने अपहरण का नहीं गुमशुदगी का पर्चा दर्ज किया हुआ है। इसके बाद परिजनों को मामले में 20 दिन बीत जाने पर पता लगा कि पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इसके विरोध में वीरवार को परिवार वाले व स्थानीय निवासी एकजुट होकर चांदनी बाग थाना गए व थाने का घेराव कर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बवाल काटा।
गौरतलब है कि इस दौरान भी पुलिस कर्मियों ने परिजनों को थाना प्रभारी से नहीं मिलवाया साथ ही उनको प्रभारी के बाहर होने का हवाला देकर उन्हें वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन
ये किया है मुकदमा दर्ज : पिता की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया कि लड़की की उम्र 15 साल है। जो23 अगस्त को शाम चार बजे अपनी नानी के घर विद्यानंद कॉलोनी गई थी। इसके बाद वह वहां से बिना बताए कहीं लापता हो गई। इसको काफी जगहों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
छह घंटे तक किया एसएचओ का इंतजार
पीड़ित पिता ने बताया कि वीरवार सुबह वे 11 बजे चांदनीबाग थाना परिसर मेें एसएचओ से मिलने गए थे, लेकिन वहां उस समय वह नहीं थे। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में पुलिस से पूछने पर हमेशा ही कुछ ही देर में एसएचओ के आने की बात कहते थे। हर घंटे परिवार वालों का गुस्सा बढ़ता गया और इस दौरान परिजनों ने पुलिस के रवैया का विरोध किया।
मामले में अपहरण की धारा को भी जोड़ दिया गया
परिजनों की मिली दोबारा शिकायत पर दर्ज मुकदमे में अपहरण और बहला-फुसला कर भाग ले जाने की धाराएं जोड़ दीं। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
- नवीन सिंधु, एसएचओ, चांदनीबाग थाना प्रभारी