{"_id":"5b8440eb42c7924646255341","slug":"131535394027-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज के मैच के लिए गांव के नौकरीपेशे वालों ने ले ली थी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज के मैच के लिए गांव के नौकरीपेशे वालों ने ले ली थी छुट्टी
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज के मैच के लिए गांव के नौकरीपेशा वालों ने ले ली थी छुट्टी
पानीपत। नीरज चोपड़ा के मैच के लिए पूरे गांव में उत्साह का माहौल था। परिवार के लोगों ने इंवर्टर की बैटरी बचाने के लिए सुबह ही पंखा व लाइट बंद कर दी थी। गांव के सभी नौकरी पेशों वालों व मजदूरों ने काम से छुट्टी ले ली थी। सुबह से पूरे गांव में नीरज के मैच की चर्चा होने लगी थी। शाम को पांच बजे परिवार के लोग टीवी चलाकर बैठ गए थे। गांव में जगह जगह गलियों में टीवी लगाया गया था। नीरज चोपड़ा के जीतने के बाद महिलाओं ने हरियाणवी गीतों पर नाचकर खुशी मनाई। रात भर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रात ढाई बजे नीरज चोपड़ा फोन पर अपने परिजनों से बात करेंगे।