फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीएम ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

सीएम ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
सीएम ने लेबर इंस्पेक्टर को सात दिन की छुट्टी पर भेजा, एक्सईएन बिजली निगम से कहा- 48 घंटे में करो समाधान, नहीं तो 49वें घंटे में पानीपत छोड़ देना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतों का समाधान न करने पर एक लेबर इंस्पेक्टर को सात दिन की छुट्टी पर भेज दिया और बिजली निगम सब अर्बन एक्सईएन को अहर गांव में फीडर की समस्या 48 घंटे में समाधान न कर पाने पर 49वें घंटे में पानीपत छोड़ देने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री के कड़क रवैये के बाद अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता दरबार में 127 शिकायतों को सुना और कुछ का मौके पर निदान किया तो कुछ के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अपने दो दिन के पानीपत प्रवास के दौरान पहले दिन दोपहर बाद आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जनता दरबार लगाया। सीएम ने अपने सामने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाया और फरियादियों की समस्याओं के समाधान का हिसाब मांगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2:51 बजे जनता दरबार में समस्या सुननी शुरू की और सवा पांच बजे तक 127 लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पानीपत के अलावा हांसी व दूसरे कई जिलों से फरियादी भी शिकायत लेकर पहुंचे। सीएम ने इन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों से बात कराकर समस्या समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अपने अधिकतर झगड़ों का पंचायत करके समाधान कर लेना चाहिए। यदि कोई जटिल समस्या है तो उसके लिए सबसे पहले जिला स्तर के अधिकारियों के पास जाना चाहिए, यदि जिलास्तर पर समस्या का समाधान न हो या कोई जटिल समस्या है तो उसका समाधान सीएम विंडो के माध्यम से करवाना चाहिए। इसके अलावा जिन मामलों पर विभिन्न अदालतों में केस चल रहे हों, तो उन समस्याओं को सीएम विंडो या जनता दरबार में नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झगड़ों से विकास कार्यों में रुकावट पैदा होती है और आपसी भाईचारा भी बिगड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर इंस्पेक्टर मशीन में हाथ कटने पर क्लेम की प्रतिशतता नहीं बता सके
मुख्यमंत्री के सामने जनता दरबार में श्रमिक सतबीर ने न्याय की गुहार लगाई। सतबीर ने बताया कि उसका फैक्ट्री में काम करते समय मशीन में हाथ कट गया। फैक्ट्री मालिक द्वारा उसको उचित मुआवजा नहीं दिया गया और न ही अब काम दे रहा है। जिसके चलते उसके परिवार के सामने खाने के लाले पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने डीएलसी को आगे आने को कहा। अधिकारी तीन बार आवाज लगाते रहे। इसके बाद लेबर इंस्पेक्टर नवीन आगे आया। मुख्यमंत्री ने लेबर इंस्पेक्टर को जल्दी-जल्दी चलने की कही। उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर से मशीन में हाथ कटने पर क्लेम प्रतिशतता के बारे में पूछा। लेबर इंस्पेक्टर नवीन कुमार इस बारे में कुछ बता नहीं पाये। सीएम ने कहा कि जब तुम्हें इसकी भी जानकारी नहीं है तो तुम विभाग में कैसे काम करते होगे। मुख्यमंत्री ने लेबर इंस्पेक्टर को एक सप्ताह की छुट्टी पर भेजने के आदेश दिए।

एक्सईएन सब अर्बन को आड़े हाथों लिया
तेजबीर ने कई ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री को गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि 33केवीए पावर हाउस अहर का लोड शिफ्ट करना है, लेकिन निगम अधिकारी बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। एक्सईएन सब अर्बन धर्म सिंह सुहाग ने अपनी रिपोर्ट दी। परिवहन, आवास एवं कारागार मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि यह इतना बड़ा काम नहीं है। उन्होंने एक्सईएन को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मामले को देखते हुए एक्सईएन धर्म सिंह सुहाग को 48 घंटे में काम पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर 48वें घंटे में काम पूरा नहीं किया तो 49वें घंटे में पानीपत छोड़कर चले जाना।

डार्क जोन में पानी का स्तर ऊपर वाले ट्यूबवेलों को दिया जाएगा कनेक्शन
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बीएसएफ से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह निवासी बलीकुतुबपुर ने खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन की शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उनका खेत ढिंडार गांव के रकबे में आता है। उन्होंने 20 सितंबर 2012 को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी जमा करवाई थी। बिजली निगम द्वारा मेरे खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 30 जून 2015 को डिमांड नोटिस निकाला गया। जिसके आधार मैंने 2 जुलाई 2015 को बिजली में 30 हजार रुपये जमा करा दिए। निगम द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन का एस्टीमेट भी बना दिया। निगम अधिकारी अब डार्क जोन का नाम लेकर कनेक्शन नहीं कर रहे, जबकि उसके साथ लगते गवालड़ा गांव के खेतों में कनेक्शन हो रहे हैं। मेरे खेत में पानी का स्तर ऊपर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डार्क जोन में किसी खेत में पानी का स्तर ऊपर है तो एक योजना बनाकर उनको बिजली कनेक्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा सरकार एक अन्य योजना लेकर भी आ रही है। इसके लिए किसानों को टपका विधि को अपनाना होगा।

दिवाली पर पत्थर लगाने का आश्वासन
खुखराना के ग्रामीणों ने गांव को नई जगह पर शिफ्ट करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव को शिफ्ट करने का प्रस्ताव अटका हुआ है और अब उनका गांव में रह पाना मुश्किल हो गया है। सीएम ने कहा कि ग्राम सभा की मीटिंग हो चुकी है। अब प्रशासन व सरकार अपने स्तर पर काम करेगी। एक महिला ने कहा कि म्हारे गाम का पत्थर कद टैक्ओगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुखराना गांव का पत्थर दिवाली तक रख दिया जाएगा। वे खुद आएंगे या फिर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार इसका पत्थर रख देंगे।

परढाना मंत्री में 145 लगाने का फैसला
परढाना गांव स्थित मंदिर को लेकर पिछले लंबे समय से चल रहा विवाद भी सीएम के जनता दरबार में पहुंचा। कई गांवों के सरपंच व मौजिज लोगों ने कहा कि गांव के मंदिर की मान्यता बहुत है। पिछले दिनों नौल्था बारह की पंचायत ने मंदिर पर हुए विवाद में दर्ज 76 मुकदमों को वापस करा दिया था और एक व्यक्ति को नियुक्त कर दिया था। अब वहीं व्यक्ति मंदिर को नुकसान पहुचंाने में लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की चोटी पर सवा किलो सोने और 75 लाख की नकद राशि में धांधली की बू आ रही है। वह व्यक्ति अब पंचायतों में भी नहीं आता। उन्होंने मंदिर में 145 धारा लगाकर मंदिर पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने डीसी को आगामी कार्रवाई के लिए आदेश दिए।

जनता दरबार में शिकायतों की लंबी लाइन
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में करीब 127 शिकायत पहुंची। मुख्यमंत्री ने 65 शिकायतों को ध्यान से सुनकर समाधान किया, जबकि बाकी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को सौंप दिया।

जनता दरबार में पहली शिकायत चौकीदार यूनियन के प्रधान सतबीर सिंह की रही। उन्होंने कहा कि गत दिनों चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा हुई थी। लेकिन अभी तक उस घोषणा पर कार्रवाई अमल में नहीं आई है और उनका वेतन नहीं बढ़ा है। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। दूसरी शिकायत में रामफल सिंह झट्टीपुर की रही। उन्होंने महात्मा गांधी आवास योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लाटों पर शीघ्र कब्जा दिलवाने की मांग की। गांव वैसरी की विधवा महिला शकुंतला ने मांग की कि वह बेसहारा विधवा महिला है। गत दिनों उनके पति की मृत्यु हो गई थी, इसलिए उन्हें मार्केट कमेटी मतलौडा के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने शिकायत को परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार को मौके पर ही सौंप दिया। इसी प्रकार हरबंस लाल पानीपत की रेत की खान बारे शिकायत, सुरेंद्र कुमार खुखराना की अधिग्रहित की गई जमीन, तेजबीर सिंह गांव अहर की कृषि सिंचाई के लिए अलग से फीटर बनाने की प्रार्थना, संजय कुमार की नौकरी में हो रही देरी संबंधी शिकायत, महेंद्र आसन्न कलां की मुख्य सचिव हरियाणा से संबंधित शिकायतों पर अपनी सहमति व्यक्त करते अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार छात्र सतीश कुमार तहसील कैंप की पानीपत से कुंडली तक रोडवेज बस का विद्यार्थी बस पास बनवाने, नन्ही देवी राजाखेड़ी की पुलिस संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करने, सुभाष नांगल खेड़ी की पुलिस संबंधी शिकायत, अफजल पानीपत की गुरुग्राम की एक कंपनी से मेहनताना दिलवाने, हसन गढ़ी केवल की पुलिस संबंधी शिकायत, महेंद्र बुड़शाम की पुलिस संबंधी शिकायत, विपिन पानीपत की पुलिस संबंधी शिकायत व राजबीर परढाना संबंधी शिकायतों को स्वीकार करते हुए उन पर तेजी से कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार राजेंद्र मनाना की शामलात भूमि से अवैध कब्जे हटवाने, जोगिंद्र भोड़वाल माजरी की देवेंद्र आर्य के विरुद्ध की गई शिकायत पर तीव्र कार्रवाई करने, राजबीर परढ़ाना की बाबा गंगादास के मंदिर व समाधि पर कब्जा हटवाने, कमलेश देहरा की समालखा पुलिस संबंधी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने, जितेंद्र नौल्था की पूर्व सरपंच राजदेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, संत नारायणपुरी डेरा कुराना की सभी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने, राणा सिंह बिंझौल की सीएम विंडो सम्बंधी शिकायत पर तीव्र कार्रवाई करने, भूपेंद्र सिंह सरपंच भलौर की पूर्व सरपंच के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने, विनोद कुमार भादड़ की फसल जमीन मुआवजा संबंधी शिकायत, वेदसिंह शेरा की सीएम विंडो संबंधी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए। इस मौके पर उनके साथ परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार, विधायक महीपाल ढांडा, रोहिता रेवड़ी और रवीन्द्र मच्छरौली, जिला परिषद की चेयरपर्सन आशु शेरा, उपायुक्त डॉ. चद्रशेखर खरे, एसपी राहुल शर्मा, भाजपा प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश, पानीपत जिला की प्रभारी कविता चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज, जिला महामंत्री राममेहर मलिक, देवेंद्र दत्ता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा मौजूद रहे।



-मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एक्शन में आने पर अधिकारियों की भी चिंता बढ़ी
फोटो-25 से 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed