फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पंचायत ने दो माह पहले की करवाया था बंद

पंचायत ने दो माह पहले की करवाया था बंद

Sun, 02 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पंचायत ने दो माह पहले की करवाया था बंद
दोबारा खोला शराब का ठेका, पंचायत ने करवाया बंद
विज्ञापन

थर्मल। क्षेत्र के गांव रामनगर और जीतगढ़ की एक पंचायत है। पंचायत ने गांव में शराब का ठेका न खोलने की लिखित मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा था। पंचायत ने सरपंच मुकेश देवी के नेतृत्व में ठेका बंद करवा दिया था। शराब बेचने वाले पर 25 हजार रुपये जुर्माना, सहयोग करने वाले पर 10 हजार और नशा करके गली में घूमने वाले पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया था। अब एक दिन पहले फिर से ठेकेदार ने सड़क के पास खोखा रखवा दिया। जब कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने बोतल तोड़ने की शिकायत पुलिस को दे दी। शनिवार को सरपंच पति अशोक व अन्य ने मिलकर ठेका बंद करवा दिया। दोनों गांव के लोगों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर गांवों में शराब नहीं बिकने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की शिकायत सीएम विंडो पर देंगे। क्षेत्र के एक ठेकेदार ने सौधापुर व जाटल रोड व अन्य स्थानों पर मिलीभगत आधा दर्जन अवैध खुर्दे बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed