फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1300 street lights came to illuminate the city

शहर को रोशन करने आईं 1300 स्ट्रीट लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
1300 street lights came to illuminate the city
पानीपत। शहर को जगमग करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए निगम ने करीब 15 लाख रुपये की लागत से 1300 और लाइटों को मंगवा लिया है। ये स्ट्रीट लाइट निगम कार्यालय के स्टॉक में पहुंच चुकी हैं। अब इन्हें शहरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्डों में लगाया जाएगा। इसके लिए निगम शहरी विस के पार्षदों से लाइट लगाने की लोकेशन मांगेगा। इन लोकेशन पर ही लाइट लगाने के लिए निगम इंस्टॉलेशन का टेंडर भी लगाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी निगम की ओर से शहर के 26 वार्डों में करीब 10 हजार लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। ये लाइटें इनसे अलग हैं हालांकि ये भी क्राम्पटन कंपनी की ही हैं। इसके अलावा नगर निगम स्लम एरिया में भी लाइटों के लिए टेंडर लगा चुका है। वहीं, सेक्टर 13-17 से हेलीपैड की ओर जाने वाले रास्ते पर भी फैंसी लाइटों के लिए भी टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

अब शहर में होंगी 25 हजार से भी ज्यादा लाइट
शहर के कुल 26 वार्डों की बात करें तो अब शहर में करीब 26 हजार से भी ज्यादा लाइटें होंगी। निगम की पुराने सोडियम वाली लाइट की संख्या करीब 15 हजार थी। इनमें से अधिकतर खराब थी। इनको ठीक करवाने के लिए निगम ने अलग से मैनपावर और मटेरियल सप्लाई का टेंडर दिया था। जिन पर निगम रूटीन खर्च के अलावा हर माह करीब 10 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च कर रहा है। इनके अलावा करीब सवा चार करोड़ रुपये से दस हजार नई ब्रांडेड एलईडी लाइट खरीदी गईं और इनको लगवाया गया। अब फिर से निगम ने 15 लाख से 1300 लाइट खरीदी हैं। इस हिसाब से शहर में अब 26 हजार से भी ज्यादा लाइट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों से मांगेगे लोकेशन, फिर होंगी इंस्टॉल- निगम
नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग के कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि इन लाइटों के लिए पहले पार्षदों से लोकेशन मांगी जाएगी। इस लोकेशन पर ही इन्हें इंस्टॉल करवाया जाएगा। इंस्टॉलेशन का टेंडर अलग से होगा। निगम का लक्ष्य है कि निगम के अंतर्गत आने वाले एरिया में कोई भी जगह स्ट्रीट लाइट से अछूती न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed