फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   13 years of 2611 attack, tribute paid to martyrs

26/11 हमले के 13 साल पूरे, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
13 years of 2611 attack, tribute paid to martyrs
पानीपत। आईबी कॉलेज में 26/11 के हमले में शहिद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में संस्कारशाला क्लब के तत्वावधान में 26/11 हमले की 13 साल पूरे होने की बरसी पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग एवं स्टाफ सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित करके और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गर्ग ने कहा कि हम सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

संयोजक प्रो. अश्वनी गुप्ता ने कहा कि मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को श्रद्धांजलि दी और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन किया। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है।
विज्ञापन

इस दौरान बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों एवं क्लब के स्वयंसेवकों ने हमले की तेरहवीं बरसी पर ईश्वर से मुंबई जैसी आतंकी घटनाएं दोबारा न हो और देश में अमन चैन बना रहे की प्रार्थना की
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. पीके नरूला, प्रो. रंजना शर्मा, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सुनीत शर्मा, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन, प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ. विनय वधवा, प्रो. अंजलि गुप्ता, प्रो. विनय भारती, प्रो. निशा, प्रो. मानित, प्रो. सोनल, प्रो. वंदना रूहल, प्रो. सुखजिंद्र सिंह, प्रो. सोनिया, प्रो. साक्षी, प्रो. वनिता, प्रो. आकांक्षा, प्रो. मुनीष गुप्ता, लिपिक ममता नारंग एवं अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed