फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   13 people lost battle with Corona, 376 defeated, 273 new cases

कोरोना से 13 लोग जंग हारे, 376 ने दी मात, नए केस केस 273 मिले.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
13 people lost battle with Corona, 376 defeated, 273 new cases
हम धीरे-धीरे कोरोना को हराने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन अब भी सावधानी और संयम बहुत जरूरी है। शुक्रवार को भी कोरोना के आंकड़े राहत भरे रहे। शुक्रवार को 376 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि कोरोना के 273 नए केस मिले। डेढ़ माह बाद शुक्रवार को जिले में सबसे कम केस मिले हैं। नए मिले सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दूसरी ओर शुक्रवार को कोरोना से 13 लोग जंग हार गए। संक्रमण से हुए दिवंगतों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। जन सेवा दल ने 12 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया। बाकी शवों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को करनाल के एक व्यक्ति की भी पानीपत में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिले में एक सप्ताह में कोरोना से 65 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 28283 हो चुकी है। अब तक कोरोना से 366 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
जिले में कोरोना के 28283 केस मिल चुके हैं
21987 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं
कोरोना से 366 लोगों की मौत हो चुकी है
272896 लोगों की जांच हो चुकी है
244611 लोगों की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आ चुकी है
जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 5587 है
शुक्रवार को 1717 लोगों ने अपनी जांच कराई है
शुक्रवार को कोरोना के नए 276 केस मिले और 373 लोग कोरोना से ठीक हुए
19 केंद्रों पर 1954 का हुआ वैक्सीनेशन
शुक्रवार को जिले में 19 केंद्रों पर 1954 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इनमें 1227 को पहली और 560 को दूसरी डोज लगाई गई है। 18 से 44 उम्र वर्ग की श्रेणी में 221 का टीकाकरण हुआ। अब कोविशील्ड के 2 डोज के बीच का अंतर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है। पहले ये अंतर करीब 6 से 8 सप्ताह का था। अब 45 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग की श्रेणी वालों को दूसरी डोज के लिए 1500 डोज और राज्य सरकार से 18 से 44 के उम्र वर्ग के लिए 4 हजार डोज अलॉट हुई हैं। जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार को पहली डोज दी जा चुकी है, इनमें से 28357 को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां लगेंगे टीके
45 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग की श्रेेणी के लोगों का शनिवार को 15 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। गांव अहर, बापौली सीएचसी, एल्डिको, रिफाइनरी अस्पताल, काबड़ी पीएचसी, नौल्था पीएचसी, पीएचसी इसराना, पीएचसी मतलौडा, सींक पीएचसी, सब सेंटर बिहौली, सब सेंटर अलुपुर, सब सेंटर गांजबड़, सेक्टर-25 अर्बन हेल्थ सेंटर और ऊझा में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed