पानीपत। स्माइल फाउंडेशन ने सेक्टर 29 फेज 3 लिमिटेड में ब्लड कैंप का आयोजन किया। शिविर में 129 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कैंप में सांसद संजय भाटिया व मेयर अवनीत कौर ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि पूरी सावधानी से किया जाने वाला रक्तदान सुरक्षित होता है और किसी जरूरतमंद को आपकी तरफ से दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार हो सकता है।
फेज 3 लिमिटेड के सीईओ प्रीतम सिंह ने कहा कि रक्त हमारे शरीर में आवश्यक तरल पदार्थों में से एक है, जो शरीर को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता हैं। रक्तदान जरूरतमंद लोगों को स्वस्थ रक्त दान करने का एक कार्य है। इस मौके पर स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच, विपुल धीमान, विनय मालिक, गिरीश शर्मा, प्रदीप वर्मा, राहुल, सुनील कपूर व अभिषेक मौजूद रहे।